"सत्य निकेतन को ऊपर ड्रोन से देखिए, यूक्रेन और गाजा से बदहाल दिखेगा, अब पीजी में नींद नहीं आती"
देश के कोने-कोने से पढ़ने आए इस स्टूडेंट्स ने अपनी आंखों के सामने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला हॉस्टल को भरभराकर गिरते देखा. अब इनके जेहन में डर है तो जुबान पर सवाल. यहां पढ़िए NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट.
“अभी आए तो हमें एक ही महीना हुआ है… दिल्ली आना हमारे लिए सपना था, लेकिन एक महीने में जो ट्रेजडी यहां देख ली है, उसने डरा दिया है…”
यह कहना है दिल्ली यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर स्टूडेंट जाह्नवी राणा का. जाह्नवी को उत्तराखंड से दिल्ली आए अभी सिर्फ एक महीना हुआ था… आंखों में नए कॉलेज, नई जिंदगी और बड़े सपने थे. लेकिन रविवार, 6 सितंबर को इन फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स ने अपनी आंखों के सामने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत को भरभराकर गिरते देखा. इसी में हॉस्टल चलता था. इस हादसे में कई स्टूडेंट्स समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है. कई गंभीर रूप से घायल हैं. जिस PG को उन्होंने अपना घर समझकर हजारों रुपये की सिक्योरिटी और एडवांस रेंट दिया था, आज उसी PG की दीवारें उन्हें डरा रही हैं. किसी के घरवाले रातभर फोन करते रहे, किसी की पूरी रात नींद नहीं आई… और किसी के मन में सवाल है कि अगर PG छोड़ भी दें, तो जाएं कहां? कॉलेज के हॉस्टल में सीटें इतनी कम कि मौका मिलना लगभग नामुमकिन. तो आखिर दिल्ली में पढ़ने आए इन बच्चों के पास सुरक्षित रहने का विकल्प क्या है?
NDTV ने ग्राउंड पर पहुंचकर इन्हीं फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स से बात की.
"जो पास के हैं, वे तो घर जा सकते हैं"
सोमवार को एक तरफ NDRF की जेसीबी जमीन पर बिखरे हॉस्टल का मलबा हटा रही थी तो दूसरे ओर कई ऐसी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी जो अपना बैग उठाए सत्य निकेतन छोड़ रही थीं. नाम और तस्वीर न लेने की शर्त पर उन्होंने बताया कि घर वाले डर गए हैं और वे कुछ दिनों के लिए घर वापस बुला रहे हैं नहीं तो दिल्ली में ही किसी रिश्तेदार के यहां जाने को कह रहे हैं. लेकिन सबके पास ऐसा विकल्प नहीं है.
जाह्नवी राणा की सबसे बड़ी उलझन यह है कि वह अभी क्या करे. दिल्ली आए एक महीना गुजर चुका था, सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली इशिका दोस्त बन गई थी. पढ़ाई के साथ सबकुछ सही चल रहा था लेकिन फिर रविवार का वह दिन आया जब उम्मीदों की जगह डर ने ले ली. जाह्नवी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि, "हमारे अंदर दिल तक डर बैठ चुका है. हम इतनी दूर से दिल्ली पढ़ने आए हैं. जब से खबर आई है, घर से पैरेंट्स बार-बार कॉल कर रहे हैं. अभी यहां का माहौल इतना बेकार हो रखा है. हमें रात भर अपनी PG के बेड पर नींद नहीं आई. यह रात गुजरना हमारे लिए सबसे मुश्किल था."

अपनी रूममेट इशिका के साथ जाह्नवी राणा (फोटो- NDTV)
उन्होंने कहा, "जिनका घर पास में है, वे तो घर जा सकते हैं लेकिन हम जो दूर से आए हैं, वे कहां जाएं. अभी आए तो हमें एक ही महीना हुआ है, दिल्ली आना हमारे लिए सपना था लेकिन एक महीने में जो ट्रेजडी यहां देख ली है, उसने डरा दिया है. घर से कॉल आया था, पैरेंट्स आ रहे हैं. शायद PG बदलेंगे. देखते हैं. मुझे तो पता भी नहीं कि सत्य निकेतन को छोड़ेंगे तो कहां जाएंगे, लेकिन अभी यहां की स्थिति एकदम ठीक नहीं."
नए बच्चों के डर के सामने थर्ड ईयर के बच्चों का अनुभव और उनका अंदेशा सामने आ रहा है. BA पॉलिटिकल साइंस के थर्ड ईयर के स्टूडेंट यशवर्धन ने NDTV से बात करते हुए कहा कि रविवार को सत्य निकेतन में जो हादसा हुआ, वह यहां हो रहीं चीजों का रिजल्ट भर था. उन्होंने कहा, "मैंने जिस दिन यहां ढाई साल पहले कदम रखा था, तब भी बारिश के पानी में पांव डूबा हुआ था, नाकों में धुआं जा रहा था और सत्य निकेतन की इतनी बुरी हालत थी कि मैं तब सोच रहा था कि यहां बच्चे रहते कैसे हैं. इससे अच्छी स्थिति तो जंग में डूबे यूक्रेन और गाजा जैसे जगहों की है. आप यहां ड्रोन उड़ा लीजिए और आपको देखकर लगेगा कि आप गाजा की एरियल फुटेज देख रहे हैं."

थर्ड ईयर के साथी स्टूडेंट्स के साथ यशवर्धन (ग्रीन टीशर्ट), फोटो- NDTV
"दिल्ली को तो हमारा ध्यान रखना चाहिए था न"
लेडी श्रीराम कॉलेज में BSc मैथ्स की पढ़ाई करने वाली रिचा अरोड़ा भी पंजाब से आई हैं. वह भी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं और एक महीने पहले ही दिल्ली आई हैं. उन्होंने कहा, "हमारे अंदर सिर्फ डर नहीं है. हम मानसिक रूप से परेशान हो रहे. अगर हमारे पैरेंट्स इतनी मुश्किलों के बाद हमें इतनी दूर भेज रहे हैं तो आपको, इस दिल्ली को तो हमारा ध्यान रखना चाहिए था न. अगर यहां के पीजी ऑनर्स या फ्लैट मालिक बच्चों को अपने यहां रखने के लिए ब्लैक में करप्शन के जरिए मंजूरी ले ले रहे हैं तो यह तो गलत है न."

सत्या निकेतन की इमारतों का हाल बता रहा है कि कोई भी हादसा, कभी भी हो सकता है (फोटो- NDTV)
मैत्रेयी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट साक्षी बिहार से आई हैं. उन्होंने NDTV कहा, "कल से यह खबर आने के बाद घर वाले पूरी तरह परेशान है. एक महीने पहले ही तो मम्मी पापा हमें छोड़कर यहां से गए थे. हम अगर पीजी बदले भी तो कहां जाएं. पूरे सत्य निकेतन में ही हर पीजी की यही हालत है. अगर हम दूर कहीं पीजी या फ्लैट लेते हैं तो हर दिन उतनी दूर से ट्रैवल करके कॉलेज आना मुश्किल होगा.
यानी दिल्ली में पढ़ाई का सपना लेकर आए इन फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के लिए महज एक महीने में तस्वीर बदल गई है. नए कॉलेज, नए दोस्त और नई जिंदगी की शुरुआत अभी ठीक से हुई भी नहीं थी कि सत्य निकेतन का हादसा उनके लिए डर की ऐसी याद छोड़ गया, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा. अब सवाल सिर्फ उस एक PG का नहीं है. सवाल उन तमाम स्टूडेंट्स का है, जो हॉस्टल में सीट न मिलने पर प्राइवेट PG में रहने को मजबूर हैं. घर से दूर आए इन बच्चों को अब सुरक्षित घर की तलाश है.
-
गांव की ताकत समझो और तरक्की करो- कारोबारियों ने समझ लिया वित्त मंत्री का मंत्र तो हो सकते हैं मालामाल
The Rural India Consumption Story: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों से गांव और ग्रामीण ग्राहकों पर फोकस करने को क्यों कहा? आइए, कंजप्शन, FMCG, ऑटो सेल्स, इनकम और क्रेडिट के आंकड़ों के आधार पर रुरल इंडिया की 'पावर' समझने की कोशिश करते हैं .
-
नाबालिग मुस्लिम लड़कियों को HC के फैसले से कैसे मिली ढाल? बालिकाओं को वधू बनने से रोक पाएगा ये फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शादी वैध है भी तब भी नाबालिग पत्नी से बनाए गए संबंध POCSO के दायरे में आएंगे.
-
ज्ञानेश कुमार के पास है गिरफ्तारी का 'सुरक्षा कवच', फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा कि बच नहीं पाएंगे?
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. उनकी गिरफ्तारी की मांग भी हो रही है. लेकिन ज्ञानेश कुमार के पास कानून का सुरक्षा कवच भी है.
-
जिस 'पितृसत्ता' पर हमलावर रहते हैं राहुल, वह शब्द आया कहां से? क्या होता है इसका मतलब
जमुई की घटना को राहुल गांधी ने 'पितृसत्ता' से जोड़ दिया. लेकिन ये 'पितृसत्ता' शब्द आया कहां से और इसका मतलब क्या होता है? जानते हैं.
-
EXCLUSIVE: ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी पाकिस्तान उस रनवे को ठीक कर रहा है, जिसपर भारत ने दागी थी मिसाइल
भारतीय वायु सेना ने मुशफ पर किए गए हमलों में इस्तेमाल हथियारों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन गड्ढे का आकार और गहराई देखकर ऐसा लगता है कि सुखोई-30 MKI विमान से छोड़ी जाने वाली हवा से जमीन पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था.
-
उत्तर प्रदेश में इंसानों-जानवरों के बीच क्यों बढ़ रहा टकराव? मुरादाबाद-बिजनौर में बार-बार दिखे तेंदुए
उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मुरादाबाद में तेंदुओं के हमलों से किसान दहशत में हैं. गन्ने के खेत तेंदुओं के ठिकाने बन गए हैं. पिछले दिनों CM योगी ने माना कि सूबे में ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट में 4000 से ज्यादा मौतें हुई हैं.
-
जब इस्लाम की सबसे पवित्र जगह 15 दिन के लिए थी हाईजैक, मक्का पर हमले की कोशिश ने याद दिलाया 1979 का अटैक
हूतियों के साथ चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब ने पहली बार पवित्र शहर मक्का में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया. लेकिन साल 1979 में इस्लाम की सबसे पवित्र जगह पर चरमपंथियों ने अचानक हमला कर दिया था. इसके बाद दो हफ्तों तक ऑपरेशन चला था.
-
दाल-चावल या बिरयानी की आपकी प्लेट से संकट में है क्लाइमेट... समझिए कैसे
IISER भोपाल और IRRI की स्टडी में कहा गया है कि भारत के धान के खेत सालाना 9.7 मिलियन टन मीथेन छोड़ रहे हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग की दूसरी सबसे बड़ी गैस है.
-
AI मार डालेगा इंसानों को... हर ओर से आ रही आवाज, पूरी दुनिया में खौफ, मगर क्या अब इसे रोकना मुमकिन?
इतनी चेतावनियों के बाद भी AI का विकास बहुत तेज गति से हो रहा है. हर देश अपने स्तर पर AI को लेकर प्रयोग कर रहा है. इसमें हथियारों से लेकर जासूसी और दवाएं तक शामिल हैं. मगर अमेरिका और चीन के बीच AI की होड़ चरम पर चल रही है.