ऑस्कर विनर डायरेक्टर सर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' को क्रिटिक्स से जबरदस्त तारीफ मिली है. होमर की मशहूर ग्रीक कविता पर आधारित यह फिल्म, नोलन की 2023 की फिल्म 'ओपेनहाइमर' (जिसने बेस्ट पिक्चर का एकेडमी अवॉर्ड जीता था) के बाद पहली फिल्म है. 'द टेलीग्राफ' ने 'द ओडिसी' को "फिल्म ऑफ द ईयर" बताया, जबकि 'मेट्रो' ने कहा कि यह फिल्म "सिनेमा को हमेशा के लिए बदल देगी". वहीं 'द टाइम्स' ने इसे "हर तरह से एक मास्टरपीस" कहा और 'स्टैंडर्ड' ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे "सिनेमा का एक विशाल नमूना" बताया. 'द ओडिसी' जो शुक्रवार (16 जुलाई) को UK में रिलीज होगी में मैट डेमन, जेंडया, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और लुपिता न्योंगो जैसे कलाकार हैं.
यह फिल्म इथाका के ग्रीक राजा ओडिसियस (डेमन) की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपनी पत्नी और बेटे (हैथवे और हॉलैंड) को बचाने के लिए घर लौटने की लंबी और खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं.
उनकी इस अद्भुत यात्रा में उन्हें रास्ते में कई पौराणिक जीवों का सामना करना पड़ता है. इस बीच क्रूर विलेन एंटिनोस की नजर रानी पर है, जबकि उनके पति अभी भी घर से दूर हैं. 'वैरायटी' के गाइ लॉज ने कहा: "एक सचमुच शानदार और हिम्मत वाली सोच के साथ बनी 'द ओडिसी', लगभग तीन घंटे की अपनी ड्यूरेशन के ज्यादातर हिस्से में दर्शकों को भरपूर रोमांच देती है.
"ऐसा लगता है कि हर कुछ मिनटों में यह दर्शकों के सामने कोई जबरदस्त सीन पेश करती है, जो किसी भी दूसरी समर ब्लॉकबस्टर फिल्म में क्लाइमेक्स या सबसे यादगार सीन हो सकता था."
'स्टैंडर्ड' के निक हॉवेल्स ने भी इसके "शानदार" सीन्स की तारीफ की और कहा कि 'द ओडिसी', 'ओपेनहाइमर' से कहीं ज्यादा चौंकाने वाला एक्सपीरियंस है. फाइव-स्टार रिव्यू में 'मेट्रो' की टोरी ब्रेजियर ने कहा कि 'द ओडिसी' "फिल्म-मेकिंग के लिए एक अहम मोड़" साबित होगी. उन्होंने कहा, "यह मेरी देखी हुई सबसे ज्यादा 'नोलन-स्टाइल' वाली फिल्म है, फिर भी यह 'ओपेनहाइमर', 'इनसेप्शन' या उनकी पहले बनाई गई किसी भी फिल्म जैसी नहीं है."
टॉम हॉलैंड की मैच्योरिटी की तारीफ
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के डेविड रूनी ने कहा कि फिल्म थोड़ी "इररेगुलर" (कहीं अच्छी तो कहीं कमजोर) है, लेकिन उन्होंने फिल्म की पूरी कास्ट की तारीफ की. उन्होंने कहा, "डेमन शानदार हैं. वे ऐसे गहरे और गंभीर पहलुओं को छूते हैं जिन्हें उन्होंने अपने पिछले किरदारों में शायद ही कभी दिखाया हो. हैथवे मजबूत सेल्फ कंट्रोल और अंदर छिपी कमजोरी का बेहतरीन मिक्स हैं. पैटिन्सन अपने विलेन वाले किरदार को पूरे जोश के साथ निभाते हैं."
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् के दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट, पढ़ें डिटेल
एक और क्रिटिक, 'डेडलाइन' के ग्रेगरी नुसेन ने स्पाइडर-मैन स्टार हॉलैंड की खास तौर पर तारीफ की. उन्होंने लिखा, "उनकी परफॉर्मेंस में निश्चित रूप से स्पाइडर-मैन वाली निडर मासूमियत झलकती है. वे उन लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं जो उनसे कहीं ज्यादा चालाक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं."