Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह

Tulsi Vivah Kab Hai: साल 2026 में तुलसी विवाह की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार तुलसी विवाह कब है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है, साथ ही जानेंगे घर पर तुलसी विवाह कैसे कराएं-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तुलसी विवाह 2026 कब है?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में तुलसी माता की नियमित पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. हर साल कार्तिक महीने में तुलसी विवाह का पर्व भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है. लेकिन साल 2026 में तुलसी विवाह की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार तुलसी विवाह कब है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है, साथ ही जानेंगे घर पर तुलसी विवाह कैसे कराएं-

तुलसी विवाह 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराना शुभ माना जाता है. कुछ लोग देवउठनी एकादशी के दिन भी तुलसी विवाह कराते हैं. हालांकि, शास्त्रों में द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह करना अधिक शुभ माना गया है. इस साल द्वादशी तिथि की शुरुआत 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगी. इसका समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा. ऐसे में तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को किया जाएगा.

तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त

21 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त को पूजा, ध्यान और मंत्र जाप के लिए अच्छा समय माना जाता है. इसके बाद सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. इसके बाद शाम 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा. गोधूलि मुहूर्त भी दिन का अत्यंत शुभ और पवित्र समय होता है.

हालांकि, तुलसी विवाह के लिए प्रदोष काल को सबसे शुभ माना जाता है. 21 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. आप शाम को इस समय तुलसी विवाह करा सकते हैं. 

Advertisement
घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह?
  • सबसे पहले एक साफ चौकी पर तुलसी का गमला स्थापित करें. गमले के चारों ओर गन्ने से मंडप बनाएं. 
  • अब, तुलसी माता के पास भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप को स्थापित करें. अगर आपके पास शालिग्राम नहीं है, तो भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति भी रख सकते हैं.
  • इसके बाद तुलसी माता को फूल, माला और सुहाग की सामग्री अर्पित करें. 
  • भगवान शालिग्राम और तुलसी माता को हल्दी और चंदन लगाएं. 
  • पूजा के दौरान परिवार का कोई पुरुष सदस्य शालिग्राम भगवान को हाथ में लेकर तुलसी माता की सात बार परिक्रमा करवाए. 
  • इसके बाद धूप और कपूर जलाकर दोनों की आरती करें. 
  • अंत में भगवान को भोग लगाएं और परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करें.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही इसे शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने से पहले जरूर करें ये 3 काम, आचार्य लवभूषण ने बताई सही विधि, भाई की लंबी उम्र का उपाय

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP में कांग्रेस की हैसियत सिर्फ 2 विधायक, 181 सीटों की मांग क्यों?
Topics mentioned in this article
Tulsi Vivah
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं