Scorpio Tarot Card Rashifal: पैसे के लेनदेन को लेकर बात, जिद्द और मनमानी के चलते गलत स्थिति में पड़ने से बचाव

Scorpio Tarot Card Horoscope 21 October: Five of pentacles की ऊर्जा पैसों के लेनदेन में परेशानी होने से चिंतित, गलत स्थिति में पड़ने से बचने का प्रयास. जानिए वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वृश्चिक राशि
file photo

Scorpio Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी कार्य को लेकर संदेह होने की स्थिति में कार्य का पुनः विश्लेषण अवश्य करें. पारिवारिक मामलों में सभी की राय से सहमति बनाएं. अपनी जिद्द और मनमानी के चलते किसी गलत स्थिति में  पड़ने से बचे.जीवनसाथी की बातों को अनसुना ना करें. सामने वाले को लेकर मन में कड़वाहट न लाएं. संतान की गतिविधियों पर निगाह बनाए रखें. संभव है, कि कोई उसके विचारों पर हावी होने की कोशिश कर रहा हो. इस स्थिति में सामने वाले को समझने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में साझेदार के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है. हिसाब-किताब में बड़ी गड़बड़ी सामने आने से परेशान हो सकते हैं. इस समय पुराने सभी हिसाब किताब को बारीकी से जांच पड़ताल कर सकते हैं. कार्यस्थल पर नए अधिकारी के आगमन वातावरण में बदलाव आ सकता है. सामने वाले का कठोर स्वभाव और नियमों के प्रति लगाव सहकर्मियों को परेशान करेगा.कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं. फाइलों और कागजों को व्यवस्थित कर आगे की परेशानियों से बचा जा सकता है. पुराने कार्यों को पूरा करें. नए कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय कर सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health

कार्य की अधिकता और तनाव के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ख्याल रखें. छोटी-छोटी बातों पर पैसों को लेकर विवाद ना करें. 

रिश्ते/Relationship

किसी नए प्रेम संबंध में बंधने से पूर्व सामने वाले के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त करें. आकर्षण में आकर गलत निर्णय न लें.

Featured Video Of The Day
त्योहारों के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने पर घमासान!
Topics mentioned in this article
Scorpio Aaj Ka Rashifal
Vrashchik Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं