Sagittarius Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष की संपत्ति में पड़ने से बचाव, व्यावसायिक समझ को बढ़ाने की कोशिश

Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 October: Two of swords की ऊर्जा परिवार से संबंधित किसी भी संपत्ति में बीच बचाव करने से दूर रहने का प्रयास, अपनी सामाजिक और व्यावसायिक समझ को बढ़ाने की आवश्यकता. जानिए धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धनु राशि
file photo

Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष की संपत्ति के विवाद में ना पड़े.अपने मान सम्मान को बनाए रखें. किसी की अमर्यादित भाषा या मारपीट को सहन न करें. आवश्यकता पड़ने पर कानून की मदद ली जा सकती है. छोटी-छोटी बातों को सुलझाने के लिए बाहरी लोगों से सहायता ना लें. यदि किसी कार्य में काफी परेशानी सामने आ रही है. तो उस कार्य को कुछ समय के लिए टाल दें. बाद में स्थिति सामान्य होने पर कार्य को  पुनः करने का प्रयास करें. जीवनसाथी का सहयोग कर परिवार की व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर बनाने की कोशिश करें. इससे रिश्तों में मधुरता के साथ आपसी समझ भी बढ़ेगी.

व्यावसायिक/ Professional

अपनी व्यावसायिक समझ को बढ़ाने का प्रयास करें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. कार्यों में आ रही परेशानी को किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझाया जा सकता है. यदि किसी कार्य में बार-बार किसी का हस्तक्षेप हो रहा है. तो सामने वाले से सीधी बात करें.किसी की बातों में आकर गलत निर्णय पर  सहमति न दे. अपने भविष्य को लेकर सजग रहे. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. ऐसे लोग जो आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं. उनसे दूरी बनाए रखें.

स्वास्थ्य/Health

भारी वजन उठाते समय सावधानी से कार्य करें. जल्दबाजी और लापरवाही में कार्य करने से परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

विवादित संपत्ति को खरीदने से बचे. संपत्ति की खरीद फ़रोख्त से पहले कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय के साथ विवाह की सहमति परिजनों से प्राप्त हो सकती हैं. इस समय परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

Featured Video Of The Day
दशहरा पर कॉकरोच दहन, राजा भैया ने निकाली 500 बंदूक!
Topics mentioned in this article
Sagittarius Aaj Ka Rashifal
Dhanu Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं