Pisces Tarot Card Rashifal: दूसरों की दखलंदाजी से परेशानी, संपत्ति के लालच में फंसने से बचें

Pisces Tarot Card Horoscope 21 October: King of pentacles की ऊर्जा पारिवारिक संपत्ति में चल रहे विवाद के कारण परेशानी, संपत्ति में अपने अधिकार और किसी की चालों में आकर फंसने से बचने की बात लेकर आ सकती है. जानिए मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मीन राशि
file photo

Pisces Tarot Card Horoscope 21 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी सदस्य के लालच के चलते संपत्ति के बंटवारा हो सकता है. इस स्थिति में अपने अधिकार और हक को लेकर सजग रहे.सामने वाला स्थितियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकता है. व्यर्थ की बातों को तनाव का कारण न बनने दे. किसी की भावनात्मक बातों में आकर गलत कागज पर हस्ताक्षर न करें. बिना पढ़े लिखे किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें. इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी जरा सी गलती आपको आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान दे सकती है.

व्यावसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में कोई व्यक्ति बार-बार आपके कार्यों में दखलअंदाजी कर सकता है. छोटी-छोटी बातें को तनाव का कारण बनाने की उसकी नीयत आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं. इस समय अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए शांत रहने का प्रयास करें.अपनी पारिवारिक जीवन या आमदनी की जानकारी साझा ना करें. अपने आसपास के लोगों की बातों और वातावरण को अनदेखा न करें.

स्वास्थ्य/Health

देर रात तक भोजन करने की आदत में बदलाव लाएं.समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद ले.

आर्थिक स्थिति/Finance

प्रिय के साथ की मनचाही चीजों के खरीदारी कर सकते हैं.अनावश्यक वस्तुओं के खरीदारी ना करें. 

रिश्ते/Relationship

जिन रिश्तो में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उनसे दूर रहे.

Featured Video Of The Day
दशहरा पर कॉकरोच दहन, राजा भैया ने निकाली 500 बंदूक!
Topics mentioned in this article
Pisces Aaj Ka Rashifal
Meen Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं