Virgo Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष से पुराने मतभेद सुलझाने की होगी पहल, खाना बनाने पर दे विशेष ध्यान

Virgo Tarot Card Horoscope 20 October: The Hanged Man की ऊर्जा लोगों के आलोचनाओं और बातों से दूर अपने कार्य के नई शुरुआत पर विचार, अपनी रुचि को व्यवसाय में बदलने से पहले नफे-नुकसान की जानकारी लेने की आवश्यकता और परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को ध्यान रखते हुए सही कार्य करने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं,कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Virgo Tarot Card Rashifal
ndtv

Virgo Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अपनी रुचि के कार्य को व्यवसाय में बदलने का प्रयास करेंगे. कुछ निजी कार्यों को लेकर यात्रा करना पड़ सकती है. इस समय अपने सामान की देखभाल स्वयं करें. किसी नए क्रिएटिव गतिविधियों को लेकर बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे. किसी पारिवारिक मुद्दे पर करीबी रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है.समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. ससुराल पक्ष से पुराने मतभेद सुलझाने की पहल करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional: किसी कार्य को लेकर काफी समय से परेशानी अनुभव कर रहे है. इस समय अनुभवी व्यक्ति से कार्य की परेशानी साझा करेंगे.खाना बनाने में अपनी रुचि को व्यवसाय में बदलने पर विचार कर सकते हैं. नौकरी में दूसरे विभाग में स्थानांतरण होने की चर्चा तेज होने से परेशानी हो सकती है.किसी कार्य में असफल होने पर हिम्मत ना हारे.अपनी असफलता का कारण जानने का प्रयास करें और पुनः मेहनत करें सफलता जरूर प्राप्त होगी. 

स्वास्थ्य/Health: छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. खून की कमी के चलते उसका वजन काफी गिर सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अनावश्यक खरीदारी पर रोक लगाएं. डिस्काउंट के चक्कर में काफी ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: भाई के ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर काफी बहस बाजी हो सकती है.इस स्थिति में भाभी के व्यवहार में परिवर्तन आता नजर आएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
हमलावरों के पास कैसे आई बाइक?
Topics mentioned in this article
Virgo Aaj Ka Rashifal
Kanya Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं