Sagittarius Tarot Card Rashifal: पुरानी उधारी को समय पर वापस करने से राहत, व्यवसाय में उन्नति के संकेत

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 October: किसी से लिया हुआ धन समय पर वापस करने का प्रयास, कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव वास्तु अनुरूप करने से वातावरण में सकारात्मकता लेकर आ सकती है. जानिए धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धनु राशि
file photo

Sagittarius Tarot Card Horoscope 20 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार में धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं.इस समय मेहमानों के आगमन से वातावरण में चहल-पहल बढ़ेगी.परिवार का माहौल खुशनुमा होगा .पुरानी उधारी को समय पर वापस करें. किसी रिश्तेदार की नाराजगी के चलते मन आहत हो सकता है. सामने वाले व्यक्ति से बातचीत कर नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे.जीवनसाथी की फिजूलखर्ची के कारण परेशान हो सकते हैं.दिखावे के चक्कर में अनावश्यक चीजों की खरीदारी मुसीबतें बढ़ा सकती हैं.

व्यावसायिक/ Professional

व्यवसाय की उन्नति के लिए नई तकनीकों और कौशलता का उपयोग कर सकते हैं. इस समय कर्मचारियों और सहयोगियों की सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए आवश्यक बदलाव कार्य क्षेत्र में किया जा सकते हैं.कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव वास्तु अनुरूप कर विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करेंगे. अपने पद का दुरुपयोग ना करें.अपने साथ कार्यरत सहयोगियों के मान सम्मान को बनाए रखें. किसी योजना पर कार्य करते समय अपनी मनमानी न करें.सभी के साथ मिलकर योजना को बेहतर तरीके से पूरा करने के प्रयास करें.

स्वास्थ्य/Health

किसी भारी वस्तु को झटका से उठने के कारण हाथ की मांसपेशियों फट सकती है. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से सही इलाज लें.

आर्थिक स्थिति/Finance

धार्मिक आयोजन में दिल खोलकर खर्च करेंगे. इस समय करीबी संबंधियों और अन्य लोगों को उपहार दे सकते हैं.

रिश्ते/Relationship

पुरानी बातों को लेकर मित्र से हुआ मनमुटाव दूर करें. छोटी-छोटी बातें जीवन में  कड़वाहट बढ़ाकर लोगों से दूर कर सकती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कार पर 5 राउंड फायरिंग के बाद ड्राइवर हुआ घायल तो टाइगर ने संभाली गाड़ी
Topics mentioned in this article
Sagittarius Aaj Ka Rashifal
Dhanu Rashifal Aaj
Tarot Card Rashifal
Aaj Ka Rashifal

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं