शरद पूर्णिमा 2026 का चांद कितने बजे निकलेगा? जानें अर्घ्य देने और खीर रखने का सही समय

Sharad Purnima 2026 Chand Timing: शरद पूर्णिमा 2026 का व्रत 25 अक्टूबर को रखा जाएगा. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, चंद्रोदय शाम 4:55 बजे होगा. जानें चंद्रदेव को अर्घ्य देने का समय, खीर रखने की परंपरा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शरद पूर्णिमा 2026
ndtv

शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है. इस दिन चंद्रमा की पूजा करने, उसे अर्घ्य देने और उसकी रोशनी में खीर रखने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी किरणों को अमृत के समान माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. अगर आप भी शरद पूर्णिमा का व्रत रखने और रात में खीर बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि इस साल चंद्रोदय कब होगा, चंद्रदेव को अर्घ्य किस समय देना चाहिए और खीर कब रखनी उचित रहेगी.

कब है शरद पूर्णिमा 2026

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर 2026 रविवार को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी. इसका समापन 26 अक्टूबर 2026 सोमवार को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगाा. ऐसे में पूर्णिमा की रात को देखते हुए 25 अक्टूबर को व्रत रखा जाएगा, जबकि उदयातिथि के आधार पर 26 अक्टूबर को स्नान और दाान किया जाएगा.

शरद पूर्णिमा पर चांद कितने बजे निकलेगा

शरद पूर्णिमा के दिन यानी 25 अक्टूबर 2026 को चंद्रोदय शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगा. हालांकि, अलग-अलग शहरों और स्थानों के अनुसार चंद्रमा दिखााई देने के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. चंद्रमा के दर्शन के बाद श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार पूजा कर सकते हैं.

चंद्रदेव को अर्घ्य देने का समय

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर शाम 4 बजकर 55 मिनट के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को अर्घ्य देने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की कामनाा की जाती है. इसे चंद्र दोष की शांति के लिए भी महत्वपूर्ण मााना जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी व्रत कथा, इसे पढ़े बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें

शरद पूर्णिमा की रात चांदनी में खीर रखने की परंपरा है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इसके लिए कोई निश्चित शास्त्रीय मुहूर्त निर्धारित नहीं है. ऐसे में रात 8 बजे के बााद, जब चांदनी खीर पर अच्छी तरह पड़ रही हो, तब इसे रखा जा सकता है. श्रद्धालु चाहें तो खीर को मध्यरात्रि तकक या अपनी परंपरा के अनुसार रातभर चांदनी में रखकर अगली सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं.

Advertisement

शरद पूर्णिमा 2026 के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल: शाम 5:03 बजे से शाम 6:34 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:56 बजे से सुबह 5:44 बजे तक
निशिता काल (कोजागर पूजा): रात 11:39 बजे से रात 12:31 बजे तक

शरद पूर्णिमा पर कब न करें पूजा

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, 25 अक्टूबर को राहुकाल शाम 4 बजकर 24 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगाा. हिंदू धार्मिक मान्यताओं में राहुकाल के दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है. श्रद्धालु अपनी पूजा की योजना बनाते समय इस अवधि का ध्यान रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा की भगवान हमसे प्रसन्न हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज के विचार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP Elections 2027: BJP को कितनी सीट? नंबर गेम से समझिए पूरा समीकरण | CM Yogi
Topics mentioned in this article
Sharad Purnima
Chand Timing In Your City

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं