Shani Margi Rashifal: शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल होने जा रहे हैं. शनि के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन इनमें से 3 राशियों के लिए यह समय खास रूप से लाभकारी माना जा रहा है. शनि के मार्गी होने से इन राशियों के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में पॉजिटीव परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही सफलता और तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे 3 राशियां कौन-सी हैं.
1. कर्क राशि
शनि के मार्गी होने से कर्क राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं. इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे. आय के नए सोर्स बन सकते हैं जिससेे आर्थिक स्थिती पहले से अच्छी होगी. निवेश का भी बेहतरीन लाभ मिल सकता है. इसके अलावा अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं और सफलता भी प्राप्त होगी. साथ ही अगर आपका कोई सपना अधूरा रह रहा है तो वो भी पूरा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा 2026 का चांद कितने बजे निकलेगा? जानें अर्घ्य देने और खीर रखने का सही समय
2. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे. जीवन में कई सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैंं जिसे आप निभाने में सफल रहेंगे. नौकरी कर रहे लोगों को जॉब के नए ऑफर भी मिल सकते हैं. अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसमें गति आ सकती है और सफलता भी प्राप्त होगी. कारोबार करने वाले लोगों का कारोबार बढ़ेगा.
3. मकर राशि
शनि के मार्गी होने से मकर राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी की खोज कर रहे लोगों को कहीं से मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकताा है. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी सफलता हासिल होगी. पारिवारिक माहौल अच्छा होगा. बिजनेस कर रहे लोगों को नई डील मिलेंगी जिसमें मुनाफा होगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: एकादशी का पारण कितने बजे तक करें? जानें पापांकुशा एकादशी व्रत खोलने की सही विधि
यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, भाई दूज 2026 कब है? जानिए तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं