नमक से नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने बताई आसान विधि, जानें नजर किससे उतरवानी चाहिए

मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने नमक से नजर उतारने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नमक से नजर कैसे उतारी जाती है?
(Photo Credit: Instagram)

हिंदू धर्म में नजर दोष को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि जब किसी को अचानक परेशानियां होने लगें या बच्चा बिना किसी वजह के चिड़चिड़ा रहने लगे, तो ये नजर लगने के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में फिर लोग नजर दोष दूर करने के लिए अलग-अलग धार्मिक उपाय अपनाते हैं. मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नमक से नजर उतारने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

नमक से नजर कैसे उतारी जाती है? 

एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल के मुताबिक,  नमक में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है. वहीं, नमक से नजर उतारने का उपाय काफी आसान है. इसके लिए- 

  • आपको बस एक चुटकी नमक लेना है. इसके बाद नमक को अपनी मुट्ठी में बंद कर लें. 
  • अब, जिस व्यक्ति की नजर उतारनी है, इस मुट्ठी को उसके पूरे शरीर के चारों ओर उल्टी दिशा में यानी एंटी-क्लॉकवाइज सात बार घुमाएं. 
  • ऐसा करते समय ध्यान रखें कि मुट्ठी शरीर को छुए नहीं. 
  • 7 बार मुट्ठी को घुमाने के बाद नमक को चलते पानी से बहा दें और अपने हाथ अच्छी तरह धो लें.
नजर किससे उतरवानी चाहिए?

एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, वैसे तो आप परिवार के किसी भी सदस्य या बड़े-बुजुर्ग से अपनी नजर उतरवा सकते हैं, लेकिन मां से नजर उतरवाना सबसे असरदार माना जाता है. इससे अलग इस विधि से आप खुद भी अपनी नजर उतार सकते हैं. बस ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको अपने मन में अच्छे विचार और सच्ची श्रद्धा रखनी है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदें, झाड़ू की पूजा कैसे करें? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब घर से निकालें पुरानी झाड़ू

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Anant Singh JDU News: अनंत सिंह को JDU से निकाला गया | Nitish Kumar
Topics mentioned in this article
Nazar Dosh
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं