साल 2027 में इन 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, बिजनेस और करियर में चमकेगी किस्मत! एस्ट्रोलॉजर ने बताया

एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने 4 राशियों के लिए साल 2027 को बेहद लकी बताया है. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशि और कैसे साल 2027 में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साल 2027 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
(Photo Credit: NDTV)

नया साल अपने साथ नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आता है. हर कोई चाहता है कि आने वाला समय उसके लिए खुशियां, तरक्की और आर्थिक मजबूती लेकर आए. अब, ये साल बीतने और नया साल 2027 आने में दो महीने से भी कम समय बाकि है.  ऐसे में साल 2027 को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. इसी विषय पर एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 4 राशियों के लिए साल 2027 को बेहद लकी बताया है. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशि और कैसे साल 2027 में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है. 

साल 2027 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मीन राशि

एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित के मुताबिक, साल 2027 में मीन राशि के जातकों के लिए अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पिछले डेढ़-दो साल मीन राशि वालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. इस दौरान उन्हें मेहनत करने के बाद भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसकी वजह है शनि का उनकी राशि में होना. अब, शनि के राशि से निकलने के बाद मीन राशि वालों को राहत मिलने की उम्मीद है. आने वाला समय उनके लिए नई शुरुआत और आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है.

तुला राशि

अरुण पंडित के अनुसार, साल 2027 तुला राशि वालों के लिए संतुलित रहने वाला है. तुला राशि के जातकों को बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के संकेत हैं. इसके अलावा करियर, कारोबार और सेहत के लिहाज से भी ये साल अच्छा रह सकता है. बस तुला राशि के जातकों को अपने काम पर ध्यान देने और नए अवसरों का लाभ उठाने की जरूरत होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी साल 2027 खास रहने वाला है. एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, जून 2027 तक कुंभ राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बाद जून से दिसंबर तक का समय इनके लिए बहुत अच्छा रहेगा. इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से अटके काम भी आगे बढ़ सकते हैं. 

Advertisement
पहले नंबर पर रहेगी वृश्चिक राशि

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, साल 2027 की सबसे भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि रहने वाली है. अरुण पंडित के मुताबिक, इस राशि के जातकों के लिए गुरु यानी बृहस्पति की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है. गुरु के भाग्य भाव में उच्च स्थिति में रहने से भाग्य का साथ मिलेगा. इसके बाद गुरु कर्म भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे करियर और कामकाज में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. धन लाभ होगा, नौकरी करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, वहीं कारोबारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर ये साल वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे का नाम होगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'
Topics mentioned in this article
Rashifal
Faith News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं