Karwa Chauth Vrat in Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें सरगी से लेकर पूजा तक के नियम

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या व्रत रख सकते हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, महिलाएं श्रद्धा के साथ व्रत रख सकती हैं. सरगी, पूजा-पाठ, कथा सुनने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के नियम जानें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या व्रत रख सकते हैं
ndtv

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. लेकिन अगर व्रत वाले दिन ही पीरियड्स यानी मासिक धर्म शुरू हो जाएं तो कई महिलाएं उलझन में पड़ जाती हैं. क्या ऐसे में व्रत रखा जा सकता है क्या सरगी खा सकते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें. इन सवालों पर आचार्य मदन मोहन ने धार्मिक मान्यताओं के आधार पर कुछ नियम बताए हैं. आइए जानते हैं पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखने से जुड़ी जरूरी बातें.

पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखें या नहीं?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान भी महिलाएं श्रद्धा के साथ करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं. पीरियड्स एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है. ऐसे में व्रत रखना है या नहीं, यह महिला की आस्था, स्वास्थ्य और सुविधा पर निर्भर करता है. निर्जला व्रत रखने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. कमजोरी या तबीयत खराब होने पर खुद पर दबाव न डालें.

पीरियड्स में पूजा-पाठ के क्या हैं नियम

आचार्य के बताए धार्मिक नियमों के अनुसार, पीरियड्स के दौरान महिलाएं करवा चौथ की कथा सुन सकती हैं और पूजा में शामिल हो सकती हैं. कुछ परंपराओं में इस दौरानन पूजा की थाली, करवा और देवी-देवताओं की मूर्तियों को सीधे छूने से परहेज किया जाता है. ऐसी स्थिति में परिवार के किसी सदस्य की मदद से पूजा कराई जा सकती है. ध्यान रखें कि ये धार्मििक मान्यताएं हैं और अलग-अलग परिवारों में इनके पालन का तरीकाा अलग हो सकताा है.

पीरियड्स में चंद्रमा को कैसे दें अर्घ्य

करवा चौथ पर चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देने की परंपरा है. जिन घरों में माासिक धर्म के दौरान पूजा सामग्री छूने से परहेज किया जाता है, वहां पति या परिवार का कोई सदस्य अर्घ्य देने में मदद कर सकता है. महिला चंद्रमाा के दर्शन करके हाथ जोड़कर प्रार्थना कर सकती है. अर्घ्य देने की विधि परिवार की धार्मिक परंपरा के अनुसार अपनाई जा सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 28 October 2026: कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

पहला करवा चौथ हो और पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें

शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहता है. आचार्य के अनुसार, ऐसी स्थिति में महिलााएं अपनी श्रद्धा के मुताबिक व्रत रख सकती हैं, कथा सुन सकतीी हैं और चंद्र दर्शन कर सकती हैं. पूजा की सामग्री छूने को लेकर अपने परिवार की परंपरा का पाालन कर सकती हैं. हालांकि, व्रत रखना अनिवार्य समझकर अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें.

Advertisement

पीरियड्स में सरगी खाने को लेकर क्या करें?

करवा चौथ की शुरुआत सुबह सरगी खाने से होती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, जिन परिवारों में मासिक धर्म के दौरान पूजा या रसोई के कुछ बर्तनों को छूने से पररहेज किया जाता है, वहां महिला पति या परिवाार के किसी सदस्य की मदद ले सकती है. सरगी में फल, सूखे मेवे और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शाामिल किए जा सकते हैं. निर्जला व्रत के दौरान अस्वस्थ महसूस होने पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: 28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? नोट कर लें पूजा से लेकर बायने तक की जरूरी सामग्री लिस्ट

Featured Video Of The Day
MLC Election Result में Congress का 'जीरो'! 28 सीटों पर कौन बना विजेता? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं