करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं. इसे आमतौर पर सास अपनी बहू को देती हैं. महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं, फिर पूरे दिन अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. वहीं, व्रत के दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है. इस समय कोई भी शुभ काम करने स परहेज किया जाता है. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने करवा चौथ पर सरगी और पूजा के समय को लेकर जानकारी दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
करवा चौथ पर कब खाएं सरगी?
साक्षी ठाकुर के मुताबिक, करवा चौथ के दिन सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. यानी यह समय करीब 21 मिनट का होगा. एस्ट्रोलॉजर इस समय सरगी नहीं खाने की सलाह देती हैं. इसके अलावा एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, भद्रा के समय शृंगार करने से भी बचें. साथ ही इस समय के दौरान करवा चौथ की पूजा भी न करें.
साक्षी ठाकुर कहती हैं, 29 अक्टूबर को शाम के समय 5 बजकर 48 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट के बीच में आप करवा चौथ की कथा सुन सकते हैं और पूजा कर सकते हैं.
करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा?एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, रात को 8 बजकर 15 मिनट के बाद चांद निकलने की संभावना है. इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर झाड़ू कब खरीदें, झाड़ू की पूजा कैसे करें? एस्ट्रोलॉजर ने बताया कब घर से निकालें पुरानी झाड़ू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं