आज मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए खास माना जाता है. इस दिन भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और बजरंग बाण पढ़कर हनुमान जी का आशीर्वाद मांगते हैं. धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से मन में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि बजरंग बाण का पाठ सुबह करना चाहिए या शाम को करना चाहिए. क्या इसे पढ़ने के लिए कोई खास नियम भी हैं. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं बजरंग बाण के पाठ का सही समय, पूजा की विधि और इससे जुड़ी जरूरी बातें. इसके अलावा, अभिनेता विद्युत जामवाल टाइगर श्रॉफ को दी सलाह और कहा कि अपना है ना फेवरेट दोनों का बजरंग बाण, बस सुनते रह.जब मैं बहुत ही अकेला हो जाता हूं ना, बहुत अकेला, मैं बजरंग बाण सुनता हूं.
बजरंग बाण का पाठ सुबह या शाम को करें
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा सुबह या शाम, दोनों समय की जा सकती है. भक्त अपनी सुविधा और दिनचर्या के अनुसार पूजा का समय चुन सकते हैं. सुबह स्नान के बाद पूजा करना अच्छा माना जाता है. वहीं, शाम के समय भी दीपक जलाकर हनुमान जी की आराधना की जा सकती है. बजरंग बाण के पााठ के लिए मन को शांत रखना और श्रद्धा के साथ पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है.
बजरंग बाण का पाठ करने की सही विधि क्या है
मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करने के लिए सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर के साामने दीपक जलाएं. हनुमान जी को फूल और अपनी श्रद्धा के अनुसाार फल या अन्य प्रसाद अर्पित कर सकते हैं. इसके बाद मन को शांत करके भगवान हनुमान का स्मरण करें और बजरंग बाण का पाठ करें. पूजा के अंत में हनुमान जी से सुख-शांति और परिवाार की खुशहाली की प्रार्थना करें.
ये भी पढ़ें- दशहरे पर कब करें शस्त्र पूजा, जानें विजयादशमी पर शुभ मुहूर्त, विधि
बजरंग बाण पढ़ते समय किन बातों का रखें ध्यान
मदन मोहन ने बताया कि बजरंग बाण का पाठ करते समय शब्दों का सही उच्चारण करने की कोशिश करें और जल्दबाजी से बचें. पूजा के दौरान मन को शांत रखें और पााठ के अर्थ को समझने का प्रयास करें. धार्मिक मान्यताओं में हनुमान जी की भक्ति के साथ संयम, अच्छे आचरण और दूसरों की मदद करने को भी महत्व दियाा जाता है.
क्या हर मंगलवार को बजरंग बाण पढ़ना जरूरी है
आचार्य ने बताया कि हर मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करना अनिवार्य नहीं है. भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधानुसार हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं. कोई हनुमान चालीसा पढ़ता है तो कोई बजरंग बाण का पाठ करता है. पूजा का तरीकाा अलग हो सकता है लेकिन भक्ति में श्रद्धा और नियमितता को महत्वपूर्ण माना जाता है. बजरंग बाण के पाठ से जुड़े नियमों के लिए अपने पंडित या धार्मिक गुरु से भी मार्गदर्शन लिया जा सकताा है.
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सूर्य का कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं