पांच साल में 1000 करोड़ की 4 फिल्में! कोई खान नहीं, 66 साल के इस एक्टर का दिखा दम, बना बॉलीवुड का नया 'बाजीगर'

बॉलीवुड में अक्सर खान सितारों या साउथ के सुपरस्टार्स का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग और काफी दिलचस्प है. पिछले कुछ सालों में एक ऐसे एक्टर ने चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना आसान नहीं लग रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय दत्त ने रचा इतिहास

बॉलीवुड में अक्सर खान सितारों या साउथ के सुपरस्टार्स का दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग और काफी दिलचस्प है. पिछले कुछ सालों में एक ऐसे एक्टर ने चुपचाप बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोड़ना आसान नहीं लग रहा है. खास बात ये है कि इस स्टार ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. अलग-अलग भाषाओं में काम करते हुए इस एक्टर ने साबित कर दिया कि असली स्टारडम सीमाओं में नहीं बंधता और यही वजह है कि आज ये 1000 करोड़ क्लब में सबसे आगे नजर आ रहा है.

4 फिल्मों से बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पिछले पांच सालों में जिस एक्टर ने ये कमाल किया है, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘संजू बाबा' यानि संजय दत्त हैं. उनकी चार फिल्मों ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इन फिल्मों का क्रेज ऐसा रहा कि हर रिलीज के साथ उनका स्टारडम और भी मजबूत होता गया. यही वजह है कि आज संजय दत्त 1000 करोड़ क्लब के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं.

बड़े सितारों को छोड़ा पीछे

इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात ये है कि इसमें बड़े-बड़े स्टार्स भी पीछे रह गए हैं. शाहरुख खान, आमिर खान और प्रभास जैसे नाम इस लिस्ट में जरूर हैं, लेकिन उनके मुकाबले संजय दत्त का आंकड़ा ज्यादा मजबूत नजर आता है. जहां दूसरे सितारों की एक या दो फिल्में ही 1000 करोड़ क्लब में पहुंची हैं, वहीं संजू बाबा ने चार फिल्मों के साथ इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें: जितेंद्र के साथ बैकग्राउंड डांसर, आज उनसे भी बड़ा नाम, 3 दशक का करियर बनाया 341 करोड़ का साम्राज्य

Advertisement

साउथ फिल्मों से मिला बड़ा फायदा

कोविड के बाद साउथ फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा और इसी दौर में संजय दत्त ने अपने किरदारों से नई पहचान बनाई. खासतौर पर ‘केजीएफ चैप्टर 2' में उनके विलेन अवतार ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद ‘जवान' जैसी फिल्म में उनकी मौजूदगी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया और फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. उम्र के इस पड़ाव पर भी संजय दत्त का स्टारडम कम नहीं हुआ है. हाल ही में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2' ने भी शानदार कमाई करते हुए 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली.

बने इकलौते भारतीय एक्टर 

इन चार बड़ी फिल्मों के साथ संजय दत्त अब भारत के इकलौते ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनके नाम 1000 करोड़ क्लब की 4 फिल्में दर्ज हैं. यही कारण है कि आज उनका ये रिकॉर्ड इंडस्ट्री में सबसे खास माना जा रहा है और आने वाले समय में इसे तोड़ना किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जितेंद्र के साथ बैकग्राउंड डांसर, आज उनसे भी बड़ा नाम, 3 दशक का करियर बनाया 341 करोड़ का साम्राज्य

Featured Video Of The Day
Vedanta Boiler Blast Case: अनिल अग्रवाल पर FIR! 21 मजदूरों की मौत, वेदांता ब्लास्ट में बड़ा एक्शन