अंशुला कपूर की शादी की एक तस्वीर नम कर गई सबकी आंखें, विदाई नहीं फेरों की थी ये फोटो, दिखी दिवंगत मां की झलक

अंशुला कपूर ने 6 जुलाई अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की. शादी की तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो एक तस्वीर ने सभी की आंखें नम कर दीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की हुई शादी
Social Media
नई दिल्ली:

बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से शादी की है. अंशुला ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं. इनमें वह पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि दूल्हे मियां रोहन ने आइवरी शेरवानी पहनकर उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट किया. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर सोमवार, 6 जुलाई को पूरे ट्रेडिशनल तरीके से शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़े की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई. सितारों से सजी इस शादी के वीडियो और तस्वीरें अब ऑनलाइन वायरल हो रही हैं.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तस्वीरें

अंशुला ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, "06.07.2026 इतने सारे लोगों में से. इतनी सारी जगहों में से. इतने सारे समय में से. वो तुम ही थे. और किसी तरह, हर उतार-चढ़ाव, मोड़ और सरप्राइज के बावजूद, वो अभी भी तुम ही हो. माय सेफ प्लेस. मेरा सबसे आसान सिलेक्शन. हमेशा तुम ही, rohanthakkar1511."

इंटरनेट पर सामने आए शादी के एक वीडियो में, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर मंडप में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराते हुए आधिकारिक दस्तावेज पर साइन करते दिख रहे हैं, जबकि उनके भाई-बहन अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर उनके बगल में खड़े हैं. दूसरे वीडियो में, यह जोड़ा सात फेरे की रस्म निभाते हुए दिख रहा है.

Advertisement

अंशुला के चाचा, एक्टर अनिल कपूर, वेन्यू पर मेहमानों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. अंशुला की शादी के जश्न में परिवार के अन्य सदस्य - जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर और सोनम कपूर - भी शामिल हुए. इन तस्वीरों में एक सबसे खास थी जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ बैग्राउंड में अंशुला की मां मोना शौरी की तस्वीर नजर आ रही है. इसे देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग भावुक होते भी नजर आए.

Advertisement

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर ने सभी मीडिया और पैपराजी से पर्सनल रिक्वेस्ट की थी कि वे शादी के वेन्यू पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि यह पूरी तरह से फैमिली प्रोग्राम था. अंशुला और रोहन का वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार, 7 जुलाई को होगा, जिसमें इंडस्ट्री के दोस्त और साथी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: 62 साल पुराना गाना जिसे मिलता था राष्ट्रगान जैसा सम्मान, दसवीं के बच्चों की किताब का हिस्सा बना था ये क्लासिक गीत

Featured Video Of The Day
चेले निपट गए, चंपत बच गए? चढ़ावा चोरी पर SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!
Topics mentioned in this article
Anshula Kapoor
Rohan Thakkar
Boney Kapoor
Entertainment
Bollywood