बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं, जिसमें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शानदार जीत दर्ज करने की ओर हैं. बिहार में उनकी इस संभावित जीत के बाद से पीके की खूब चर्चा हो रही है. इसे पीके और उनकी पार्टी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. लोग उनके और उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं. ऐसे में हम आपको उनकी पत्नी के बारे में आज जानकारी दे रहे हैं, हम आपको ये बताएंगे कि कैसे पीके और उनकी वाइफ की पहली मुलाकात हुई और उनकी पत्नी पेशे से क्या करती हैं.
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय होने के बाद उनकी पत्नी ने यहां के लोगों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि "मैं बांकीपुर के सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देती हूं. मुझे यकीन था कि वो जीतेंगे. उन्होंने इसके लिए इतनी मेहनत की थी."
कौन हैं पीके की पत्नी?
प्रशांत किशोर की पत्नी का नाम जाह्नवी दास है. जाह्नवी मूल रूप से असम के गुवाहाटी से आती हैं. उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की और अपना करियर भी इसी से शुरू किया. इस दौरान वो कई तरह के हेल्थ प्रोग्राम्स से जुड़ीं और यही प्रशांत किशोर से मुलाकात की वजह भी बना. पेशे से डॉक्टर जाह्नवी जब यूएन के एक हेल्थ प्रोग्राम का हिस्सा थीं, तब उनकी पहली बार प्रशांत किशोर से मुलाकात हुई, जो पहले से ही यूएन के साथ काम कर रहे थे.
प्रशांत किशोर और जाह्नवी की पहली मुलाकात के बाद मुलाकातों का सिलसिला लगातार बढ़ता गया और दोनों में प्यार हुआ. कुछ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और आज दोनों का एक बेटा है. फिलहाल जाह्नवी अपने बेटे और परिवार को संभाल रही हैं और डॉक्टरी के पेशे से दूरी बना ली है. हालांकि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पीके के साथ प्रचार में देखा गया था.
पीके ने बताया था सपोर्ट सिस्टम
प्रशांत किशोर अपनी वाइफ को अपना सपोर्ट सिस्टम मानते हैं. उन्होंने कई इंटरव्यूज में उनका जिक्र किया है. वो ये बात भी मानते हैं कि उनके परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए जाह्नवी ने अपने मेडिकल करियर को रोक दिया. इसीलिए वो अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी पत्नी को देते हैं.
ये भी पढ़ें - अमेरिका और अफ्रीका में क्या नौकरी करते थे प्रशांत किशोर? जानें कहां से की है पढ़ाई