कौन हैं मेनका गुरुस्वामी, जिनके राज्यसभा जाने पर सुप्रीम कोर्ट के जज भी ले रहे चुटकी

Maneka Guruswamy Supreme Court: मेनका गुरुस्वामी को टीएमसी की तरफ से राज्यसभा जाने का मौका दिया गया है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत बाकी जज उनकी चुटकी ले रहे हैं. हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे मजाक हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Maneka Guruswamy Supreme Court

Maneka Guruswamy: सुप्रीम कोर्ट की सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी कुछ दिनों बाद राज्यसभा में नजर आएंगीं. मेनका गुरुस्वामी देश की पहली LGBTQ+ सांसद बन चुकी हैं. उन्हें ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा का टिकट दिया था. अब सुप्रीम कोर्ट में भी उनकी इस उपलब्धि पर चुटकी ली जा रही है, सीजेआई सूर्यकांत समेत बाकी जज मामलों की सुनवाई के दौरान मेनका गुरुस्वामी के साथ हल्के फुल्के अंदाज में मजाक करते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि मेनका गुरुस्वामी कौन हैं और उन्हें लेकर सुप्रीम कोर्ट में किस तरह का माहौल है. 

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की एक मशहूर वकील हैं और मानवाधिकार पर भी काम करती हैं. समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कराने वाले फैसले में मेनका का काफी अहम रोल था. 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को रद्द कर समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था. इसके लिए अरुंधति काटजू  और मेनका गुरुस्वामी ने मिलकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. 

पढ़ाई में शानदार रहा प्रदर्शन

मेनका गुरुस्वामी स्कूली दिनों से ही काफी ब्राइट स्टूडेंट रही हैं. उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल (NLSIU), बैंगलोर से कानून की पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड लॉ स्कूल से भी डिग्री ली. उनके दमदार किरदार और मेहनत की वजह से 2019 में, 'टाइम' (TIME) मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था. साथ ही, ऑक्सफोर्ड के 'मिलनर हॉल' में उनकी तस्वीर लगाई गई है, ये सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में चुटकी ले रहे जज

कानूनी दुनिया के बाद राजनीतिक दुनिया में कदम रखने पर अब सुप्रीम कोर्ट में मेनका गुरुस्वामी को लेकर चुटकी ली जा रही है. कुछ दिन पहले जब वो सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअली पेश हुईं तो CJI सूर्यकांत ने उनके साथ एक हल्का-फुल्का मजाक किया. 

Advertisement

CJI सूर्यकांत: अरे, तो अब आपने वर्चुअली पेश होना शुरू कर दिया है. आप तो हमारी सहायता के लिए हमेशा यहां व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहती थीं. 

मेनका गुरुस्वामी: सिर्फ इस बार के लिए, मैं माफी चाहती हूं. 

CJI: नहीं-नहीं, कोई बात नहीं... (मुस्कुराते हुए)

सीजेआई के बाद जस्टिस पारदीवाला ने भी इसी अंदाज में मेनका गुरुस्वामी से बात की और उनके राज्यसभा जाने पर चुटकी ले ली. जब एक केस के दौरान मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि मुझे 9 तारीख को कुछ परेशानी है, कृपया सहयोग करें... इस पर जस्टिस पारदीवाला ने मजाक में कहा कि आपको परेशानी अब होगी, आपने खुद परेशानी को न्योता दिया है. 

Advertisement

एक LPG सिलेंडर से कितना पैसा कमाते हैं एजेंसी वाले? जानें किसे कितना मिलता है कमीशन

Featured Video Of The Day
Iran की मुश्किलें बढ़ीं! 6 देशों ने Hormuz पर निंदा की, Safe Passage की मांग | Iran Attack Israel