कौन हैं पश्चिम बंगाल के वो दो IAS और चार IPS अफसर, जिन्हें चुनाव से ठीक पहले सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में होने वाली चुनावों से ठीक पहले अब चुनाव आयोग एक्शन में है. चुनाव आयोग की तरफ से कई बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कुल मिलाकर 6 अधिकारियों को चुनाव से पहले जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
West Bengal Election

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अब अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं. मुख्य सचिव और गृह सचिव के बाद अब चार आईपीएस अधिकारियों को बदला गया है, जिसमें डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं. सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है, वहीं अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर का पदभार दिया गया है. इससे पहले दुष्यंत नारियाला को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. आइए जानते हैं कि ये तमाम अधिकारी कौन हैं, जिन्हें चुनाव आयोग की तरफ से पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

कौन हैं नए मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला?

पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती की जगह चुनाव आयोग की तरफ से दुष्यंत नारियाला को जिम्मेदारी दी गई है. नारियाला पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उनके पास एलएलबी और बीएससी की डिग्री भी है. नारियाला उत्तर बंगाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिसके बाद अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर बिठाया गया है. 

गृह सचिव बनीं संघमित्रा घोष 

पश्चिम बंगाल में गृह सचिव के पद पर तैनात जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह संघमित्रा घोष को गृह सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी हुआ. संघमित्रा घोष पश्चिम बंगाल कैडर की 1997 बैच की IAS अधिकारी हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने राज्य के कई अहम पदों पर काम किया है. राज्य के सबसे बड़े जिलों दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में वो बतौर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट काम कर चुकी हैं. 

पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता 

1992 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के IPS अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है. इससे पहले वो ADG और IGP (नीति) के पद पर तैनात रह चुके हैं, इसके अलावा वो इंटेलिजेंस ब्रांच में भी काम कर चुके हैं. अब चुनाव से ठीक पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. 

Advertisement

कोलकाता के नए कमिश्नर अजय कुमार नंद

डीजीपी के अलावा चुनाव आयोग की तरफ से कोलकाता के कमिश्नर को भी बदला गया है. अजय कुमार नंद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. अजय कुमार पश्चिम बंगाल कैडर के 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं और कई अहम पदों पर तैनात रह चुके हैं. इससे पहले वो ADG के तौर पर काम कर रहे थे. 

अजय मुकुंद रनाडे ADG (कानून व्यवस्था)

तीसरी आईपीएस अधिकारी अजय मुकुंद रनाडे हैं, जिन्हें पश्चिम बंगाल में ADG (कानून व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया गया है. अजय मुकुंद रनाडे पश्चिम बंगाल कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं. वो पश्चिम बंगाल पुलिस में एडीजी (ADG) पुलिस प्रशासन के पद पर तैनात थे. रनाडे को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था. 

Advertisement

नटराजन रमेश बाबू बने DG (करेक्शनल सर्विस)

पश्चिम बंगाल में जिस चौथे पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनका नाम नटराजन रमेश बाबू है. 1991 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के IPS अधिकारी नटराजन रमेश बाबू इससे पहले राज्य में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. उन्होंने ADG (कल्याण) ADG निदेशालय, आर्थिक अपराध के तौर पर भी काम किया है. 

पश्चिम बंगाल में कब होंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगें, वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. मतदान पूरा होने के बाद 4 मई को नतीजे सामने आएंगे. इस बार भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. 

बंगाल चुनाव दो चरणों में होने से टीएमसी को क्यों राहत और बीजेपी को कैसे दिख रहा मौका?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War के बीच Kim Jong Un ने कहां दागे रॉकेट? Netanyahu की मौत का सच क्या?