जॉम्‍बी से लेकर एलियंस तक से जुड़े अजब कोर्स, जो कॉलेज में पढ़ाए गए, डिग्री भी दी गई

Weird graduation courses: क्‍या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई छात्र कॉलेज जाकर जॉम्‍बी या एलियंस से संबंधित कोर्स कर रहा हो. शायद आपको ये मजाक लगे.पर ऐसा सच में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Weird graduation courses: 12वीं के बाद बच्‍चे ग्रेजुएशन करते हैं या प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेते हैं. इसके बाद उनको डिग्री या डिप्‍लोमा मिलता है और वे काम शुरू कर देते हैं. पर क्‍या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई छात्र कॉलेज जाकर जॉम्‍बी या एलियंस से संबंधित कोर्स कर रहा हो. शायद आपको ये मजाक लगे.पर ऐसा सच में है. विदेशों में कई कोर्स ऐसे कराए गए, जो आपको कल्‍पना लग सकते हैं. पर ये पढ़ाए भी गए और बकायदा डिग्री भी दी गई. 

जॉम्‍बी से लेकर एलियंस तक से जुड़े अजब कोर्स

Literature: Taylor's Version- Ghent University, Belgium
इस कोर्स में टेलर स्विफ्ट के गानों को साहित्य के रूप में पढ़ाया गया. इसमें दिल टूटने, फेमिनिज़्म, पहचान और कहानी कहने के तरीके जैसे विषयों का विश्लेषण किया गया. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

Zombie Apocalypse: Surviving Catastrophes- Michigan State University, USA
इस कोर्स में ज़ॉम्बी हमले को एक उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और छात्रों को असली जीवन की आपदा प्रबंधन, पब्लिक हेल्थ और संकट से निपटने की ट्रेनिंग देता था.  अब ये कोर्स नहीं चलाया जाता है. 

Video Game Storytelling- Massachusetts Institute of Technology (MIT), USA 
इस कोर्स में सिखाया गया कि वीडियो गेम्स कैसे कहानी बताते हैं. इसमें कैरेक्टर डेवलपमेंट, गेमप्ले और प्लेयर के फैसलों के जरिए कहानी बनाने पर फोकस था. 

Advertisement

Alien Languages (Constructed Languages)- University of California, Berkeley, USA 
यह कोर्स काल्पनिक भाषाओं जैसे Klingon और Elvish का अध्ययन कराता था. इसमें भाषा की संरचना, व्याकरण और मानव सोच पर इसके प्रभाव को समझाया गया. 

सुप्रीम कोर्ट का वकील बनने के ल‍िए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

Featured Video Of The Day
Kachehri: ईरान ने छेड़ दी 'Meme War'! ट्रंप को बना दिया 'टॉय स्टोरी'