नकल करने के ये पांच तरीके घुमा देंगे आपका भी दिमाग, एक से बढ़कर एक गजब के जुगाड़

एग्जाम के प्रेशर में कुछ स्टूडेंट्स पढ़ाई से ज्यादा जुगाड़ नकल करने में लगाते हैं. अक्सर नकल करने की ऐसी-ऐसी खबरें आती हैं, कि उनके तरीके हैरान कर देते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नकल करने के पांच सबसे खतरनाक जुगाड़

Exam Cheating Interesting Methods: मार्च का महीना आते ही गली-मोहल्लों में सन्नाटा और घरों में किताबों का ढेर नजर आने लगता है. वजह बोर्ड और कॉम्पटेटिव एग्जाम शुरू हो चुके हैं और हर स्टूडेंट अच्छे नंबरों की रेस में दौड़ रहे हैं. लेकिन जनाब इस रेस में कुछ 'खिलाड़ी' ऐसे भी हैं, जो पढ़ाई से ज्यादा अपना दिमाग 'जुगाड़' में लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे-ऐसे वीडियो और खबरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे, 'भाई, इतना दिमाग पढ़ाई में लगा लेते तो टॉप कर जाते.' आइए जानते हैं नकल के वो 5 तरीके, जिन्होंने पुलिस और टीचर्स को तो चकराया ही, आपका दिमाग भी घुमा देंगे.

चप्पल के अंदर 'चिट'

इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है. एक छात्र ने अपनी साधारण सी दिखने वाली चप्पल को ही 'चिट' रखने का अड्डा बना लिया. उसने चप्पल के सोल को बीच से काटकर एक सीक्रेट जगह बनाई और उसमें बारीक पर्चियां छिपा दीं. बाहर से देखने पर चप्पल बिल्कुल नॉर्मल लगती थी, लेकिन जरूरत पड़ने पर वो सोल को हल्का सा खिसकाकर पूरी चिट बाहर निकाल सकता था. उसके इस जुगाड़ ने सबको हैरान कर दिया है.

ताबीज वाला 'मुन्नाभाई'

अक्टूबर 2020 में आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी में तो 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' वाला सीन असलियत में हो गया था. जहां एमबीबीएस के छात्र गले में 'ताबीज' पहनकर परीक्षा देने पहुंचे. जब चेकिंग हुई तो पता चला कि उस ताबीज के अंदर कोई दुआ नहीं, बल्कि मोबाइल की सिम और सर्किट छिपा था. कान में एक माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस लगी थी, जिसके जरिए बाहर बैठा कोई शख्स उन्हें बोल-बोलकर आंसर लिखवा रहा था. इस हाईटेक नकल ने हर किसी को दंग कर दिया था.

'मेहंदी' के पीछे छिपे फॉर्मूले

अप्रैल 2022 में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में तो एक छात्रा ने कमाल ही कर दिया था. उसने अपने दोनों हाथों पर गहरी और सुंदर मेहंदी रचाई थी. जब उड़न दस्ते को शक हुआ और ध्यान से देखा, तो पता चला कि मेहंदी के बारीक डिजाइनों के बीच में छात्रा ने बहुत छोटे अक्षरों में पूरे सिलेबस के नोट्स लिखे हुए थे. दूर से देखने पर यह सिर्फ एक डिजाइन लगता था, लेकिन गहराई से देखने पर यह नकल का खजाना निकला.

Advertisement

नाखूनों के अंदर फिजिक्स के फॉर्मूले

जुलाई 2017 में एक छात्र की फोटो ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी. इस छात्र ने फिजिक्स के कठिन फॉर्मूले याद करने के बजाय उन्हें अपने नाखूनों पर ही चिपका लिया. उसने कागज की इतनी बारीक कतरनें बनाईं कि एक नाखून के अंदर दो-दो लाइनें समा गईं. सोशल मीडिया पर लोगों ने मजे लेते हुए कहा कि जितने समय में उसने ये पर्चियां बनाईं, उतने में तो वो पूरा चैप्टर याद कर लेता.

पगड़ी में छिपा 'गूगल'

2013 में पंजाब में 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र पकड़ा गया, जिसने अपनी पगड़ी (Turban) का ऐसा इस्तेमाल किया कि टीचर भी दंग रह गए. उसने पगड़ी के नीचे कानों में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रखी थी. वह बाहर बैठे अपने दोस्तों से सीधे संपर्क में था, जो गूगल सर्च करके उसे जवाब बता रहे थे. इसी तरह फरवरी 2026 में रायपुर में भी हाल ही में इंजीनियरिंग के छात्र जूतों और कानों में माइक्रो डिवाइस छिपाकर पकड़े गए हैं, जो प्रति पेपर 2-3 लाख रुपये देकर नकल कर रहे थे.

Advertisement

LPG Shortage: सिलेंडर के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, घर पर गैस बनाकर ऐसे जला सकते हैं अपना चूल्हा

Featured Video Of The Day
Rajya Sabha Voting: Bihar में BSP विधायक महागठबंधन के साथ, वोट डालने नहीं पहुंचे Congress के 3 MLA