विकास दिव्‍यकीर्ति सर की 5 बातें, “क्यों डरें जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं हुआ तो तजुर्बा होगा”

विकास दिव्यकीर्ति का मानना है कि सफलता का रास्ता आसान नहीं होता, लेकिन जो व्यक्ति लगातार मेहनत करता है, वही लक्ष्य तक पहुंचता है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

विकास दिव्‍यकीर्ति सर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. खास तौर पर सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले युवा उनकी बातें सुनते हैं. विकास दिव्‍यकीर्ति ना केवल शिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं बल्कि मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं. विकास दिव्यकीर्ति का मानना है कि सफलता का रास्ता आसान नहीं होता, लेकिन जो व्यक्ति लगातार मेहनत करता है, वही लक्ष्य तक पहुंचता है.  

सक्‍सेस दिला सकती हैं विकास दिव्‍यकीर्ति की ये बातें 

“सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए अनुशासन और धैर्य उससे भी ज्यादा जरूरी है” 

“दुनिया एक जादुई खिलौना है, जो मिल जाए वह मिट्टी और जो न मिले वह सोना है”

“खामोश रहिए और अपनी सफलता को शोर मचाने दीजिए”

शादी के बाद 7 साल घूंघट में रहकर की पढ़ाई, अब पूरा जिला जज साहिबा बुलाता है...

“किसी से नाराज हैं तो दुश्मनी करके समय बर्बाद मत कीजिए, सबसे अच्छा है कि उसे इग्नोर कीजिए”

“क्यों डरें जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं हुआ तो तजुर्बा होगा”

असफलता को अवसर समझ‍िए- विकास दिव्यकीर्ति

विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि असफलता से डरने के बजाय उसे सीखने का अवसर मानना चाहिए. जब आप किसी काम में असफल होते हैं, तो वही अनुभव आपको आगे बेहतर बनने में मदद करता है. वे कहते हैं कि “हार तभी होती है, जब आप कोशिश करना छोड़ देते हैं” 

सफलता की कुंजी

समय का सही उपयोग सफलता की कुंजी है. उनका मानना है कि जो लोग अपने समय का सही प्रबंधन करते हैं, वे जीवन में ज्यादा सफल होते हैं. छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें पूरा करना सफलता की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है. 

Featured Video Of The Day
Malda Violence साइट पहुंची NIA की टीम, NDTV की मौके से Exclusive रिपोर्ट! | Bengal Elections 2026