UPSC CSE रिजल्ट के बाद अब सामने आई कटऑफ, ये रही कैटेगरी वाइज पूरी लिस्ट

UPSC CSE 2025 Cutoff: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट जारी की गई है. इस बार जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 92.66 रही.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPSC CSE 2025 Cutoff

UPSC CSE 2025 Cutoff: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने रिजल्ट जारी करने के चार दिन बाद अब सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 की कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट जारी की है. इसमें प्रीलिम्स और मेन्स दोनों ही परीक्षाओं की कटऑफ शामिल है, इसके अलावा इंटरव्यू के नंबर भी जोड़े गए हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी की तैयारी करने वाले लोग इस कटऑफ लिस्ट को देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि किस कैटेगरी के लिए इस बार कितनी कटऑफ गई है. 

Prelims की कट-ऑफ 

  • UPSC CSE 2025 प्रारंभिक परीक्षा के जीएस पेपर 1 में सामान्य श्रेणी के लिए कट-ऑफ 92.66 है. 
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) की कटऑफ 89.34 तक गई 
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 92.00 कटऑफ रही
  • अनुसूचित जाति (SC)के लिए 84.00 कटऑफ रही
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 82.66 कटऑफ
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 76.66 से 40.66 अंकों के बीच रही

मुख्य परीक्षा (Mains) कट-ऑफ

  • मुख्य परीक्षा में सामान्य कैटेगरी के लिए कटऑफ 739 अंक तय की गई
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 706
  • ओबीसी (OBC) के लिए 717
  • एससी (SC) के लिए 700
  • एसटी (ST) के लिए 694

फाइनल कटऑफ (प्री,मेन्स और इंटरव्यू)

  • मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के अंकों को मिलाकर तैयार फाइनल कटऑफ सामान्य कैटेगरी के लिए 963 अंक रही
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए कटऑफ 926 रही
  • ओबीसी (OBC) के लिए 931 कटऑफ रही
  • एससी (SC) के लिए 905 कटऑफ रही
  • एसटी (ST) के लिए 902 कटऑफ रही

आयोग ने बताया कैसे तय की गई कटऑफ

लोक सेवा आयोग की तरफ से बताया गया है कि प्रीलिम्स कट-ऑफ सिर्फ जीएस पेपर 1 के आधार पर तय की गई है, वहीं जीएस पेपर 2 (CSAT) केवल क्वालिफाइंग था, जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे. बता दें कि यूपीएससी परीक्षा के नतीजे 6 मार्च को जारी हुए थे, जिसमें कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है. पास हुए उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इस बार यूपीएससी में राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. 

UPSC में 301 रैंक का झगड़ा खत्म, PIB ने बताया कौन है असली आकांक्षा सिंह

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: सेंट्रल इजरायल में गिरी ईरान की मिसाइल, CCTV VIDEO दहला देगा! | BREAKING NEWS