कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा पर सख्ती: चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात; 54 केंद्रों पर 1.17 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

कानपुर में 8 जून से तीन दिनों तक होने वाले पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 54 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर 1.17 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को नकल मुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नकल पर जीरो टॉलरेंस, चप्पे-चप्पे पुलिस बल तैनात

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा होगी. यह परीक्षा ​कानपुर नगर के कुल 54 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 1 लाख 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से राजेन्द्र स्वरूप ऑडिटोरियम  में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

नकल पर जीरो टॉलरेंस

​बैठक में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग (फ्रिस्किंग), सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर बिंदुवार गाइडलाइंस जारी की. उन्होंने कहा कि ​सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और हाई-अलर्ट पर रहकर करें.अभ्यर्थियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो और सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहे.

सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगी पुलिस टीम

बता दें कि ​कानपुर कमिश्नरेट ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है. इसके अलावा सभी 54 केंद्रों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी. साथ ही इंटेलिजेंस और लोकल पुलिस की टीमें भी सादे कपड़ों में मुस्तैद रहेंगी.

इस बीच कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान सीसीटीवी और अन्य तैयारियां भी देखीं.

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इसके अलावा कानपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. परीक्षा के मद्देनजर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और बाहरी क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की सहायता से भी संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, फर्जी अभ्यर्थी, दलालों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर तत्काल रोक लगाई जा सके. इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की मद्द से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. 

Advertisement

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने, अपने प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र साथ रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Success Story: सफलता उम्र की मोहताज नहीं... 44 साल की रश्मि रावत बनीं पावरलिफ्टिंग चैंपियन, जीता गोल्ड मेडल

ये भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम: पेपर लीक के दावों को NTA ने बताया गलत, अभ्यर्थियों को दी चेतावनी

ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला, Cyber Attack के बाद COEMPT से छीना डेटा का कंट्रोल, लेकिन आंसर शीट यही कंपनी करेगी स्कैन

Featured Video Of The Day
Jantar Mantar पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article