UP Police Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी, फटाफट यहां चेक करें पूरा परिणाम

UP Police Constable Result 2026 जारी हो गया है. 32,679 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट, रिजल्ट चेक करने का तरीका, DV, PST, PET और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • UP Police Constable Result 2026 हुआ जारी
  • 32,679 पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी
  • अब DV, PST और PET की होगी प्रक्रिया

UP Police Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Result 2026 घोषित कर दिया है. यह परिणाम 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का है. जिन उम्मीदवारों ने 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

बोर्ड ने परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) में शामिल होंगे.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. होमपेज पर उपलब्ध Notice सेक्शन में जाकर UP Police Constable Result 2026 का लिंक खोलें. इसके बाद जारी PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके सेलेक्शन का स्टेटस चेक कर सकते हैं. भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रखना भी जरूरी है.

आप सीधे यहां पर क्लिक करके भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

31 दिसंबर को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

इस भर्ती का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था. आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 तक चली थी. इसके बाद लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की गई. परीक्षा के बाद 20 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अब अंतिम लिखित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है.

Advertisement

परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए थे, जो 300 अंकों के थे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक काटे गए. इस भर्ती परीक्षा में 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिससे यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो गई.

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा. अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) आयोजित किए जाएंगे. इन चरणों का विस्तृत कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बाद में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.

Advertisement

PST में क्या होंगे मानक?

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा. महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है. वहीं पुरुष उम्मीदवारों के सीने का फैलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर होना चाहिए.

PET में कितनी दौड़ लगानी होगी?

फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा.

कैटेगरीलंबाईसीना (पुरुष)
मेल (जनरल/OBC/SC)168 सेमी79 सेमी (unexpanded) to 84 सेमी (expanded)
मेल (ST)160 सेमी77 सेमी (unexpanded) to 82 सेमी (expanded)
फीमेल (जनरल/OBC/SC)152 सेमीमान्य नहीं
फीमेल (ST)147 सेमीमान्य नहीं
  • पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.
  • महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी.

जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आरक्षण से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें. साथ ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी के लिए समय-समय पर UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
 

Featured Video Of The Day
6 साल बाद मिला अंकित को इंसाफ! 5 को उम्रकैद!
Topics mentioned in this article
UP Police Exam 2026
Constable Result
Exam
Result Announced