UP Board Result QR Code: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से प्रेस नोट जारी कर तारीख का ऐलान किया गया है, इसमें बताया गया है कि आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देखने का बड़ा मौका है, प्रोसेस भी आसान है और सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करने से आप सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच जाएंगे. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट एनडीटीवी के QR कोड से चेक कर सकते हैं.
क्यूआर कोड स्कैन करें और देखें अपना रिजल्ट
ये वाला क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद आपको सीधे बोर्ड पेज पर लेकर जाएगा. यहां आपको 10वीं या फिर 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करना है और फिर जल्दी से अपना रोल नंबर, नाम और बाकी डिटेल भरनी हैं. ऐसा करने के बाद सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट आपके सामने होगी. कुल मिलाकर ये काफी आसान तरीका है और छात्रों को कोई परेशानी भी नहीं होगी.
UMANG ऐप और DigiLocker पर भी रिजल्ट
छात्र आधिकारिक वेबसाइट और एनडीटीवी के अलावा UMANG ऐप और DigiLocker से भी रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. यूपी बोर्ड के करीब 52 लाख छात्रों को रिजल्ट चेक करना है, ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट खुलने में देरी हो सकती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर अपने पास रखें, रिजल्ट एक्टिव होते ही इन तमाम साइट्स पर जाकर ट्राई करें.
रिजल्ट जारी होने के बाद असली मार्कशीट स्कूल से कुछ दिन बाद मिल जाएगी. इस बार मार्कशीट में कई तरह के सिक्योरिटी फीचर दिए जाएंगे, साथ ही ये बारिश या किसी भी हालत में सुरक्षित रहेगी. छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने ऐसा किया है.