UP Board Result Date: यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. यूपी बोर्ड ने बताया है कि 23 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के एक्स हैंडल पर एक प्रेस नोट जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट एक्टिव होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें
- नया टैब खुलने पर आपको अपना रोल नंबर डालना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- सबमिट करते ही यूपी बोर्ड 10वीं या फिर 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
- छात्र स्कोरकार्ड देखने के बाद यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं
QR कोड स्कैन करके चेक करें रिजल्ट -
52 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार
यूपी बोर्ड के 52 लाख से ज्यादा छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार है. पहले कहा जा रहा था कि रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा, लेकिन अब बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है. सचिव भगवती सिंह की तरफ से रिजल्ट की तारीख बताई गई है. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी.
एनडीटीवी पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.