UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी होगा. लाखों छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं कि बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अगर मार्कशीट पर नाम गलत छपा हो या नाम की स्पेलिंग गलत हो तो क्या करना होगा.
यूपी बोर्ड के नतीजे
यूपी बोर्ड के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. यूपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन करके यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं ) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) लिंक पर क्लिक करें.अब रोल नंबर दर्ज करें. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. यहीं से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
नाम या नाम की स्पेलिंग गलत हो तो क्या करें
UP Board Samadhan Portal पर इस लिंक से लॉगइन करें- https://samadhan.upmsp.edu.in/. इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना है. इस पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित सुधार करवा सकते हैं-
- अपना नाम
- माता या पिता के नाम में स्पेलिंग सही करना
- जन्मतिथि में बदलाव
- डुप्लीकेट मार्कशीट निकलवाना
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
Step By Step Process
Step 1: UP Board Samadhan Portal पोर्टल पर लॉग इन करें.
Step 2: होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करे अकाउंट बनाएं.
Step 3: Marksheet Correction का विकल्प चुनें.
Step 4: एक फॉर्म खुलेगा. इसमें रोल नंबर, परीक्षा का वर्ष और जो गलती सुधारनी है, उसकी सही जानकारी भरें.
Step 5: आधार, टीसी आदि दस्तावेज अपलोड करें.
Step 6: ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट कर दें. एप्लीकेशन नंबर को संभालकर रख लें.
कितनी लगती है फीस
अलग-अलग सुधार के लिए बोर्ड कुछ शुल्क लेता है. जैसे नाम या स्पेलिंग में सुधार के लिए 100 से 300 रुपए लग सकते हैं. आवेदन करने के 15 दिन बाद मार्कशीट में सुधार होकर आ जाती है.