UP Board Result 2026: सबसे पहले खुल जाएगी आपकी मार्कशीट, रिजल्ट चेक करने की ये ट्रिक आएंगी काम

UP Board Result 2026 Direct Link: रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर छात्र इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका स्कोरकार्ड नहीं खुल रहा है, ऐसे में छात्रों को कुछ ट्रिक्स पता होनी चाहिए, जिससे वो सबसे पहले अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board 10th Result 2026: ऐसे खुलेगी मार्कशीट

UP Board Result 2026 Marksheet Check Tricks: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होने वाला है. परीक्षा देने वाले 50 लाख से ज्यादा छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से रिजल्ट जारी किया जाएगा, आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके अलावा ndtv.in पर जाकर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट के दिन जब लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग-इन करते हैं, तो सर्वर क्रैश हो सकता है, अक्सर ऐसे में वेबसाइट स्लो हो जाती है और रिजल्ट खुलने में कई छात्रों को परेशानी होने लगती है. ऐसे में आज हम आपको कुच ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर अगर रिजल्ट नहीं खुल रहा है तो छात्र दूसरी वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. एनडीटीवी पर जाकर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. एनडीटीवी ने छात्रों की सहूलियत के लिए क्यूआर कोड भी बनाया है, जिसे स्कैन करने के बाद सीधे बोर्ड पेज खुल जाएगा. 

  • क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद बोर्ड पेज में यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, नाम और बाकी जानकारी डालने के बाद सबमिट कर दें 
  • सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा 

डिजीलॉकर पर भी करें चेक 

आधिकारिक वेबसाइट और एनडीटीवी के अलावा दूसरे टैब में डिजीलॉकर भी खोलकर रखें, यहां रिजल्ट जल्दी खुलने की संभावना होगी. रिजल्ट घोषित होने से 5 मिनट पहले इन तीनों वेबसाइट्स को अलग-अलग ब्राउजर टैब्स में खोलकर रखें. 

  1. upmsp.edu.in
  2. ndtv.in 
  3. results.digilocker.gov.in

ज्यादा डिवाइस मतलब ज्यादा चांस

एक ही फोन से रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो सकती है, साथ ही बार-बार अलग-अलग वेबसाइट का नाम टाइप करने में भी दिक्कत होगी. इसीलिए अपने दोस्तों या फिर फैमिली मेंबर्स को भी अपना रोल नंबर दे दें, जिससे वो भी रिजल्ट खोलने की कोशिश करते रहें. इससे आपको जल्दी अपना स्कोरकार्ड मिल जाएगा. 

Advertisement

रिजल्ट चेक करने से पहले अपने ब्राउजर का 'Cache' और 'Cookies' को क्लियर कर दें, इससे पेज लोड होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और रिजल्ट खुलने में आसानी होगी. रिजल्ट के लिए 'Incognito Mode' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, क्योंकि इसमें ब्राउजर डेटा सेव नहीं करता और पेज जल्दी लोड हो सकता है. 

UP Board Result Update: यूपी बोर्ड की मार्कशीट में नाम या स्पेलिंग में गलती हो तो क्या करें? स्टेप-बाय-स्टेप

Advertisement
Featured Video Of The Day
49+2 कितने होते हैं... राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने पूछा ये सवाल तो क्या स्टूडेंट ने क्या कहा?