UP Board Result 2026: रिजल्ट जारी होते ही UP Board की वेबसाइट डाउन, NDTV और डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

UP Board Result 2026 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी नतीजे जारी कर दिए हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

UP Board Result 2026 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी नतीजे जारी कर दिए हैं. हाई ट्रैफिक होने के कारण यूपी बोर्ड की वेबसाइट डाउन हो गई है. इसलिए आप नतीजे NDTV और डिजीलॉकर पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

NDTV पर ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे

- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

- यहां आपको सबसे ऊपर यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

- UP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.

- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.

- ऐसा करते ही यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्रों के पास क्‍या हैं विकल्प

डिजीलॉकर पर ऐसे करें चेक 

- डिजीलॉकर खोल लें. पहले से DigiLocker पर अकाउंट बना लें.

- रिजल्ट जारी होते ही लॉगिन करें.

- अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.

ये दस्तावेज आगे एडमिशन और अन्य कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE OUT Soon: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में एक्टिवेट होगा लिंक

Featured Video Of The Day
Bengal Polls 2026: पहले चरण में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 90% मतदान | WB Election Phase 1| TMC | BJP