UP Board Result 2026 Date Time: यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है. सूत्रों के हवाले से बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है. क्योंकि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, ऐसे में यहां बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है. बाकी राज्यों की तरह यूपी बोर्ड की तरफ से भी इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है.
मार्च में खत्म हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तरफ से 18 फरवरी 2026 से लेकर 12 मार्च 2026 तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित कराई गई थीं. इन परीक्षाओं के लिए करीब 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. अब परीक्षा देने वाले इन लाखों छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है.
पिछले साल भी अप्रैल में जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल का रिजल्ट भी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को ही जारी किया था, जिसमें हाईस्कूल में 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी छात्र पास हुए थे. अब इस साल भी यूपी बोर्ड इसी तारीख को रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है. माना जा रहा है कि रिजल्ट से एक दिन पहले तारीख और समय बताया जाएगा.
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
- रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
- UP Board Class 10th Result या UP Board Class 12th Result के लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद जो विंडो खुलेगी, उसमें रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट करें और इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें.
एनडीटीवी पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- UP Board Class 12 Exam Results 2026 या UP Board Class 10th Result पर क्लिक करें.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करते ही यूपी बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.