UP बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, कॉपियों की चेकिंग हुई शुरू

UP Board Exam Result: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक होना शुरू हो चुकी हैं, जिसके बाद अब रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड की तरफ से इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP Board Exam Result

UP Board Exam Result: बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब तमाम राज्यों में इसके रिजल्ट का इंतजार हो रहा है. बिहार और राजस्थान बोर्ड इसी महीने के आखिर तक बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकते हैं, वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी इसके बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इस प्रोसेस में दो से तीन हफ्ते लगेंगे. आइए जानते हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है और कब तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. 

कब तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में ही जारी किया जाएगा, बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से इसे लेकर अब तक सटीक जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल यूपी के लाखों छात्रों को रिजल्ट के लिए कुछ हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा. 

यूपी में स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू

इस बार  CBSE की तरह यूपी बोर्ड ने भी 'स्टेप मार्किंग' सिस्टम लागू किया है, जिसका छात्रों को काफी फायदा मिलेगा. यानी किसी छात्र ने अगर कॉपी में किसी सवाल का उत्तर लिखा है और ये पूरी तरह से सही नहीं है तो उसे उसके कुछ नंबर जरूर दिए जाएंगे. हालांकि इस जवाब में कुछ स्टेप्स या फॉर्मूला सही लिखा होना जरूरी है. अगर जवाब पूरी तरह से गलत है तो नंबर नहीं मिलेंगे. माना जा रहा है कि इस सिस्टम के लागू होने से फेल होने वाले छात्रों की संख्या कम हो सकती है. 

सख्ती से चेक होंगी कॉपियां

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां काफी सख्ती से चेक की जा रही हैं. इसमें नंबरों में गड़बड़ी रोकने के लिए ऑनलाइन मार्क्स अपलोडिंग सिस्टम शुरू किया गया है. अगर किसी छात्र ने कॉपी में नोट रखे हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस साल छात्रों को खास मार्कशीट भी मिलेंगीं, जिनमें  16 सिक्योरिटी फीचर्स होंगे. ऐसे में फर्जी मार्कशीट बनाने की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाएगी. खास बात ये है कि ये मार्कशीट वाटरप्रूफ भी होगी.

Advertisement

12वीं में कम अंकों के साथ भी कर सकते हैं ये बेहतरीन कोर्सेज, सैलरी भी मिलती है अच्छी खासी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी हमलों के बीच दुबई में कैसे हैं हालात? Burj Khalifa से EXCLUSIVE रिपोर्ट