TGBIE Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Telangana Board of Intermediate Education) जल्द TS Inter 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट जारी करेगा. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वे अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक करें रिजल्ट
TGBIE Inter 1st और 2nd year रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट- tgbie.cgg.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- tgbie.cgg.gov.in पर लॉगइन करें.
- 1st/ 2nd year result पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, स्कूल आईडी दर्ज करें.
- रिजल्ट दिखाई देगा. उसे डाउनलोड कर सकते हैं.
जो छात्र TS Inter 1st year के एग्जाम पास कर लेते हैं, उन्हें TS Inter 2nd year में प्रमोट कर दिया जाएगा. और जिन छात्रों ने TS Inter 2nd year का एग्जाम पास किया है, वे हायर एजुकेशन के लिए जा सकेंगे.
एक साथ जारी किए जाएंगे परीक्षा परिणाम
तेलंगाना बोर्ड अधिकारी Inter 1st और 2nd year के रिजल्ट एक दिन ही जारी करेंगे. पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों के बारे में बताया जाएगाा. इसके बाद परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.
बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने तेलंगाना इंटर रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को जारी किए थे. इस साल बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 25 मार्च तक चली थीं.