TMC की राज्यसभा उम्मीदवार कोयल मल्लिक कितनी पढ़ी-लिखी हैं? ऐसा रहा पूरा करियर

Koel Mallick Education: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पर दांव खेला है, टीएमसी की तरफ से कोयल मल्लिक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Koel Mallick Education: टीएमसी की राज्यसभा उम्मीदवार कोयल मल्लिक

Koel Mallick Education: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला लिया है. उनके अलावा तमाम राज्यों से अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवार अपना नामांकन भर रहे हैं. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से टीएमसी की राज्यसभा उम्मीदवार कोयल मल्लिक अपना नामांकन दाखिल करने के लिए  विधानसभा पहुंचीं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इस दौरान उनके समर्थक जोश में दिखे और विक्ट्री का साइन दिखाते नजर आए. कोयल मल्लिक मशहूर बंगाली एक्ट्रेस हैं और अब ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है. आइए जानते हैं कि कोयल मल्लिक ने कहां तक पढ़ाई की है और उनका करियर कैसा रहा. 

कोलकाता में ही हुआ जन्म

कोयल मल्लिक का जन्म कोलकाता में ही हुआ और उन्होंने कॉलेज के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. एक्ट्रेस होने के अलावा वो कई सामाजिक कामों में भी शामिल होती हैं और लोगों की मदद भी करती हैं. हालांकि उनके परिवार में इससे पहले कोई भी राजनीति में नहीं आया है. कोयल मल्लिक के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. कोयल मल्लिक के दो बच्चे हैं और उनकी शादी 2013 में प्रोड्यूसर निसपल सिंह से हुई थी.  

कहां से की है पढ़ाई?

कोयल मल्लिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की थी. इसके बाद उन्होंने कोलकाता के गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से साइकोलॉजी में BSc (ऑनर्स) किया. पढ़ाई में काफी अच्छी होने के बावजूद कोयल ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और आज बंगाली फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में उनका नाम शुमार है. 

ग्लैमर की दुनिया से पॉलिटिक्स में एंट्री 

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा आने वाले लोगों की लिस्ट में हर बार एक ऐसा नाम होता है, जो ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा हो. कोयल मल्लिक से पहले मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां, संध्या रॉय और मुनमुन सेन जैसी एक्ट्रेसेस को संसद भेजा जा चुका है. इस बार कोयल के अलावा टीएमसी की तरफ से तीन नाम और दिए गए हैं. जिनमें- बाबुल सुप्रियो, पूर्व DGP राजीव कुमार और सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी का नाम शामिल है. 

राज्यसभा MP और CM, दोनों बने रह सकते हैं नीतीश कुमार; जानें नियमों में कितने दिन की मिलती है छूट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-लेबनान में इजरायल ने की मिसाइलों की बारिश, बमबारी से दहले लोग | BREAKING NEWS