प्रतिभा होते हुए भी कई बार संसाधनों की कमी छात्रों के सपनों और जुनून को अधूरा छोड़ देती है. आपने अक्सर देखा होगी कि होनहार बच्चा भी पैसों की कमी के चलते अपने बड़े सपनों से समझौता कर लेते है. इसी स्थिति को बदलने के लिए कई राज्यों ने बड़ी पहल शुरू की हैं. अब देश की राज्य सरकारें UPSC, IIT और NEET सहित कई कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए फ्री कोचिंग उपलब्ध करा रही हैं. इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को समान अवसर देना है, ताकि वे भी देश की बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल करके अपने सपनों को साकार कर सकें.
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत छात्रों को IIT-JEE, NEET, UPSC, NDA और दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की मुफ्त कोचिंग दी जाती है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सिलेक्शन प्रोसेस होता है. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन यह योजना सभी पात्र छात्रों के लिए है.
बिहार
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग मुहैया कराता है. इसके तहत स्टडी मटेरियल और चुनिंदा छात्रों को रहने-खाने की फ्री सुविधा भी दी जाती है.
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार योग्याश्री (Yogyashree) योजना के तहत SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के छात्रों को JEE Main, NEET और WBJEE के लिए फ्री कोचिंग प्रदान करती है. छात्र इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपनी स्थानीय जिला परिषद या पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
असम
असम सरकार JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ्री मेंटरिंग और कोचिंग प्रोग्राम चलाती है. इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को आवेदन के बाद एक टेस्ट देना होता है. आवेदन का प्रोसेस ऑफलाइन होता है.
तेलंगाना
तेलंगाना में ट्राइबल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स सोसाइटी (TTWREIS) और सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स सोसाइटी (TSWREIS) मिलकर SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को IIT JEE और NEET की फ्री कोचिंग देते हैं. यह कोचिंग सेंटर केवल हैदराबाद में है और छात्रों का चुनाव उनके तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) के स्कोर के आधार पर किया जाता है.
राजस्थान
राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत IAS, RAS, REET, CET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए फ्री कोचिंग प्रदान करती है. आर्थिक रूप से कमजोर छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
दिल्ली
दिल्ली सरकार भी जल्द ही दलित छात्रों के लिए एक नई योजना लाने की तैयारी कर रही है. इस योजना के तहत IAS, JEE, मेडिकल और दूसरे कॉम्पिटिटिव एग्जाम की कोचिंग फ्री में दी जाएगी.
तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार की नान मुधलवन योजना के तहत छात्रों को UPSC और दूसरे कॉम्पटेटिव एग्जाम की फ्री कोचिंग दी जाती है. इसके साथ ही उन्हें स्टडी मटेरियल और मेंटरशिप, रेजिडेंशियल ट्रेनिंग, फाइनेंशियल हेल्प दी जाती है, ताकि पैसे या रिसोर्सेस की कमी से टैलेंटेड स्टूडेंट पीछे न रह जाएं. इस बार योजना ने शानदार परिणाम दिया है. नान मुधलवन योजना के तहत कोचिंग पाने वाले 56 उम्मीदवारों ने UPSC एग्जाम क्लियर किया है.
सिविल सेवा परीक्षा में CSAT को लेकर फिर उठे सवाल, संसदीय समिति ने की ये सिफारिश