MBOSE SSLC Result 2026 Declared: मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) ने साल 2026 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इस बार मेघालय में लड़कियों ने नहीं, बल्कि लड़कों ने बाजी मारी है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 86.84% रहा है. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. आइए जानते हैं कि मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा और टॉपर्स के कुल कितने नंबर आए हैं.
लड़कियों और लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज
मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस साल कुल 86.84% छात्र पास हुए हैं. कुल 48,623 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 42,228 छात्र सफल रहे. लड़के और लड़कियों के पासिंग पर्सेंट की बात करें तो इस साल लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कों का पास प्रतिशत 93.97% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.84% है.
ये हैं टॉपर्स के नाम
- वांगाल लामा (Wangaal Lama) - 585 अंक
- विशाल कुमार (Vishal Kumar) - 576 अंक
- प्रजुक्ता रॉय (Prajukta Roy) और प्रिनिता दास (Prinita Das) - 575 अंक
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'SSLC Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
बता दें कि पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 30% और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र फेल हुए हैं, उन्हें आगे विकल्प दिए जाएंगे और वो अपने नंबर्स में सुधार की अपील कर सकते हैं. कुल मिलाकर मेघालय 10वीं का रिजल्ट ठीक रहा, हालांकि पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में मामूली सी गिरावट आई है. पिछले साल का रिजल्ट 87.10% था.
ये भी पढ़ें - AI से लैस होंगे हरियाणा के सरकारी कर्मचारी, 'iGOT कर्मयोगी' प्लेटफॉर्म से लेनी होगी ट्रेनिंग