ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में क्यों बंद हो गए स्कूल-कॉलेज? दफ्तरों में भी वर्क फ्रॉम होम

Pakistan School College Closed: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच पाकिस्तान में स्कूल और कॉलेज दो हफ्ते के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसके अलावा सरकारी दफ्तरों को भी वर्क फ्रॉम होम मोड में रखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तान में बंद हुए स्कूल-कॉलेज

Pakistan School College Closed: ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार हमले कर रहा है. इसके अलावा मिडिल ईस्ट के कई देशों पर भी मिसाइल अटैक हो रहे हैं, ऐसे में इन देशों में स्कूलों को बंद रखा जा रहा है. सीबीएसई ने भी मिडिल ईस्ट देशों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया है. इसी बीच पाकिस्तान से भी स्कूल और कॉलेज बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसका कारण हमले का डर नहीं, बल्कि देश को महंगाई की मार से बचाना है. आइए जानते हैं कि पाकिस्तान में स्कूल-कॉलेज कब तक बंद रखे जाएंगे और इसके पीछे सरकार क्या तर्क दे रही है. 

क्यों बंद हुए स्कूल-कॉलेज?

मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पाकिस्तान में इसके चलते पेट्रोल में 55 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे वहां के लोग नाराज दिख रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तानी सरकार लोगों को शांत रखने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है. बताया जा रहा है कि स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला भी इसीलिए लिया गया है. इसके अलावा दफ्तरों में भी कुछ दिन का वर्क फ्रॉम होम दिया जा रहा है. 

कब तक खुलेंगे स्कूल?

पाकिस्तान में स्कूलों को फिलहाल दो हफ्ते के लिए बंद किया गया है. बताया गया है कि हायर एजुकेशन की क्लासेस ऑनलाइन मोड पर चलाई जाएंगीं. लोगों की नाराजगी और पेट्रोल पर होने वाले खर्चे को कम करने के लिए सरकार का ये तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि सरकारी अधिकारियों और नेताओं के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं लोगों को 300 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल दिया जा रहा है. लोगों के इसी गुस्से से बचने के लिए सरकार ने अब उन्हें घर पर रखने का फैसला किया है. 

बच्चों को होगा नुकसान

भले ही सरकार ने लोगों को शांत करने के लिए स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ये फैसला लिया हो, लेकिन इसका सीधा नुकसान पढ़ाई करने वाले बच्चों को होगा. सरकार की नाकामी के चलते हुई इन छुट्टियों के चलते कई बच्चों का सिलेबस छूट सकता है. पाकिस्तान में अगर हालात ऐसे ही रहे और तेल का जुगाड़ नहीं हुआ तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं. 

दुनिया के किस देश में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल? कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War जल्द खत्म करने के भरोसे के बाद Trump की ईरान को बड़ी चेतावनी | Strait of Hormuz