सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक ने किस कॉलेज से की है पढ़ाई? अब करती हैं ये नौकरी

Saaniya Chandhok Education: सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक काफी पढ़ी-लिखी हैं. बड़े कारोबारी परिवार से आने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है और वह अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं. जानिए वह कितनी पढ़ी-लिखी और क्या करती हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Saaniya Chandhok Education: सानिय चंदोक एजुकेशन

Saaniya Chandhok Education and Profession: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए हैं. 3 मार्च से चल रहे शादी के फंक्शन में मुकेश अंबानी के साथ अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े नाम अपनी फैमिली के साथ पहुंचे. महेंद्र सिंह धोनी से लेकर कई बड़े क्रिकेटर और सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है. अर्जुन और सानिया की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी. ऐसे में हर कोई क्रिकेट के भगवान की बहू के बारें में जानना चाहता है. आइए जानते हैं सानिया चंदोक कौन हैं, कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या काम करती हैं.

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक कौन हैं 

सानिया एक बड़े बिजनेस परिवार से आती हैं. वह मशहूर कारोबारी रवि घाई (Ravi Ghai) की पोती हैं. उनकी फैमिली होटल और फूड बिजनेस से जुड़ी है. उनका संबंध IHG (InterContinental Hotels Group) जैसे बड़े नामों से रहा है. इसके अलावा फूड और आइसक्रीम ब्रांड्स में भी परिवार की मजबूत मौजूदगी है. लेकिन सानिया ने फैमिली बिजनेस से अलग अपनी अलग पहचान बनाई है. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और बिजनेस में एक्टिव हैं.

सानिया चंदोक ने कहां से की है पढ़ाई

सानिया की स्कूलिंग मुंबई के नामी स्कूलों से बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल और द कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन में हुई. इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. उन्होंने दुनिया के मशहूर कॉलेज LSE (London School of Economics and Political Science) से ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की और साल 2020 में डिग्री पूरी की. जानवरों से लगाव होने की वजह से उन्होंने 2024 में वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस (Worldwide Veterinary Service) के ABC प्रोग्राम से वेटरनरी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग भी ली.

सानिया चंदोक क्या काम करती हैं

अर्जुन तेंदुलकर की वाइफ सानिया ने 2022 में मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) नाम से अपना वेंचर शुरू किया. यह पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग और केयर सर्विस देता है. यहां डॉग्स और कैट्स के लिए स्पा, स्किन केयर और खास पैकेज मिलते हैं.

Advertisement

TMC की राज्यसभा उम्मीदवार कोयल मल्लिक कितनी पढ़ी-लिखी हैं? ऐसा रहा पूरा करियर

Featured Video Of The Day
होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? 3 हजार स्पेशल कमांडो क्यों भेज रहे ट्रंप, क्या है प्लानिंग