RBSE ने बता दिया कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

RBSE Result Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan Board Exam Result

RBSE Result Date: राजस्थान बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड (RBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी करेगा. फिलहाल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तारीख जारी नहीं की गई है, हालांकि माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं. 

रिजल्ट ऐसे करें चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 5वीं और 8वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस ये है- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in/rajpsp.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'RBSE 5th Result 2026' या 'RBSE 8th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • यहीं से आप अपनी मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं 
Featured Video Of The Day
Netanyahu ने Death Rumours पर कहा मैं मर चुका हूँ! AI Video का सच और Iran की टेंशन | Middle East War