Ratan Tata Sir Motivational Quotes: सफलता पाने की राह आसान नहीं होती. इसके लिए बहुत मेहनत, धैर्य, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना होता है. कुछ ऐसी ही सोच रतन टाटा की भी थी. लाखों युवा आज भी उनकी कही बातों से प्रेरणा लेते हैं. जानें सक्सेस पर रतन टाटा द्वारा कही गईं 5 बातें.
सक्सेस पर रतन टाटा की 5 बातें
'जीतने का एक ही तरीका है, कभी हार मत मानो'
रतन टाटा मानते थे कि असली सफलता उन्हीं को मिलती है जो मुश्किल समय में भी टिके रहते हैं. असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने का मौका होती है.
'बड़ा सोचो और अलग सोचो'
रतन टाटा हमेशा नया करने पर जोर देते थे. वे कहते थे कि नया सोचो. अपने जीवनकाल में वे ऐसे लोगों को आगे बढ़ाते रहे जिनकी सोच दूसरों से हटकर थी.
विकास दिव्यकीर्ति सर की 5 बातें, “क्यों डरें जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं हुआ तो तजुर्बा होगा”
'गलतियों से डरना नहीं, उनसे सीखना जरूरी है'
रतन टाटा के अनुसार, गलतियां सफलता की सीढ़ी होती है. जो लोग रिस्क लेते हैं, वही आगे बढ़ पाते हैं.
'सही लोगों के साथ काम करें'
रतन टाटा हमेशा टीमवर्क का महत्व समझते थे. वे कहते थे कि सही टीम हो तो वो आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती है.
'सफलता के साथ इंसानियत भी जरूरी है'
रतन टाटा हमेशा समाज के लिए काम करते रहे. उनका मानना था कि सिर्फ पैसा कमाना ही सफलता नहीं है, बल्कि समाज को कुछ वापस देना भी जरूरी है.