RAS 2024 का टॉपर बनने को मात्र आधे नंबर की हुई लड़ाई, जानें टॉप 3 कैंडिडेट के टोटल अंक

RAS 2024 के फाइनल रिजल्ट में दिलचस्प बात देखने को मिली है, मात्र आधे नंबर को लेकर टॉपर बनने की लड़ाई रही. इसके अलावा टॉप 3 रैंक वाले कैंडिडेट के इंटरव्यू के नंबर ने भी रिजल्ट और रोचक बना दिया है. आईए मात्र आधे नंबर से टॉपर बनने की लड़ाई और इंटरव्यू के नंबर की रोचकता की कहानी समझते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RAS 2024 का टॉपर बनने को मात्र आधे नंबर की हुई लड़ाई

RAS 2024 का फाइनल रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया है. राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने RAS 2024 का अंतिम रिजल्ट, मेन एग्जाम में सफल रहे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरा होने के ठीक एक दिन बाद ही जारी कर दिया है. RAS 2024 के फाइनल रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर (RAS Topper 2024 Dinesh Vishnoi) रहे हैं. वहीं, जैसलमेर के वीरेंद्र चारण सेकंड टॉपर (RAS 2024 2nd Topper Virendra Charan) तो भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा RAS 2024 के थर्ड टॉपर हैं. RAS 2024 के फाइनल रिजल्ट में एक खास बात देखने को मिली है, मात्र आधे नंबर को लेकर टॉपर बनने की लड़ाई रही. 

थर्ड टॉपर के सबसे ज्यादा नंबर

इसके अलावा रिजल्ट की एक और दिलचस्प बात रही है. दूसरे नंबर पर रहे बाड़मेर के वीरेंद्र चारण के टॉपर दिनेश से इंटरव्यू में ज्यादा नंबर आए हैं, जबकि RAS 2024 के थर्ड टॉपर भीलवाड़ा निवासी नवनीत शर्मा को दिनेश और वीरेंद्र दोनों से भी इंटरव्यू में ज्यादा नंबर मिले. RPSC की तरफ से जारी वरीयता सूची में बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई को कुल 351.50 नंबर मिले हैं.

पिछड़ा वर्ग से आने वाले दिनेश विश्नोई (RAS 2024 Topper Dinesh Vishnoi) के लिखित परीक्षा (Main Exam) में 302.50 नंबर और वीरेंद्र चारण को RAS 2024 के मेन एग्जाम में 293 नंबर मिले, जबकि नवनीत शर्मा को 282.50 को मेन एग्जाम में अंक मिले हैं. 

तीनों टॉपर के इंटरव्यू में कितने अंक

RAS 2024 के इंटरव्यू के नंबर देखें तो 1st रैंक वाले दिनेश विश्नोई को 49 नंबर, सेकंड टॉपर वीरेंद्र चारण के 58 नंबर और जबकि थर्ड टॉपर नवनीत शर्मा के 60 नंबर मिले हैं. दिनेश और वीरेंद्र के इंटरव्यू नंबर का अंतर 9 रहा है. इस तरह कुल मिलाकर टॉपर दिनेश विश्नोई के 351.50 अंक, वीरेंद्र चारण के कुल 351 नंबर और नवनीत शर्मा को मेन और इंटरव्यू मिलाकर कुल 342.50 नंबर मिले हैं.

Advertisement

RAS 2024 Top 3 Candidate Result

रैंकअभ्यर्थी का नामलिखित परीक्षा (Main Exam)साक्षात्कार (Interview)कुल अंक
1दिनेश विश्नोई (Dinesh Vishnoi)302.5049351.50
2वीरेंद्र चारण (Virendra Charan)293.0058351.00
3नवनीत शर्मा (Navneet Sharma)282.5060342.50

ऐसे में दिनेश विश्नोई और वीरेंद्र चारण के बीच टॉपर बनने के लिए मात्र आधे नंबर का अंतर रहा है. धोरीमन्ना उप-मंडल के भाली सर गांव के रहने वाले विश्नोई ने अपने दूसरे प्रयास में शीर्ष स्थान हासिल किया. इससे पहले उन्होंने पिछली आरएएस (RAS) परीक्षा में 57वां स्थान हासिल किया था और वर्तमान में जयपुर में पुलिस सेवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. 

टॉप 20 में सिर्फ 4 महिला कैंडिडेट

जयपुर के उम्मीदवारों में कुलदीप शर्मा ने 12वां स्थान, तनीषा यादव ने 19वां और वृंदा शेखावत ने 20वां स्थान हासिल किया. टॉप 20 अभ्यर्थियों में से सात पश्चिमी जिलों - बाड़मेर, बालोतरा, बीकानेर, जैसलमेर और अनूपगढ़ - से हैं जबकि तीन जयपुर से हैं. वहीं, RAS 2024 में सफल हुए 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट में 4 महिलाएं हैं. इनमें बीकानेर की ऐश्वर्या कंवर (रैंक 6), अनूपगढ़ की शालू (रैंक 8), तथा जयपुर की तनीषा यादव (रैंक 19) और वृंदा शेखावत (रैंक 20) है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

Success Story: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने क्रैक किया RAS, तहसीलदार ट्रेनिंग के बीच राजस्थान प्रशासनिक सेवा में मारी बाजी

Success Story: क्लास में पढ़ाते-पढ़ाते मिली RAS रिजल्ट की खबर, 15-16 घंटे की सेल्फ स्टडी से जोधपुर के यशवंत ने क्रैक किया एग्जाम

Featured Video Of The Day
Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरा, विपक्ष के खिलाफ BJP ने निकाला आक्रोश मार्च | Lok Sabha