राजस्थान में ये है सरकारी नौकरियों का शॉर्टकट, 10वीं पास के लिए अर्ली करियर के मौके

Rajasthan Govt Jobs After 10th: राजस्थान में 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने के बेहतरीन मौके हैं. राज्य पुलिस, वन रक्षक, GDS और बिजली विभाग समेत कई पदों पर आप आवेदन कर सकते हैं. जानिए इसके लिए क्या-क्या चाहिए और कहां अर्ली करियर के मौके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Rajasthan Govt Jobs After 10th

Rajasthan Sarkari Naukari After 10th: आजकल हर कोई चाहता है कि पढ़ाई पूरी होते ही हाथ में एक अच्छी सरकारी नौकरी हो. अगर आप भी राजस्थान के रहने वाले हैं और आपने अभी-अभी 10वीं पास की है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकारी जॉब के लिए आपको बड़ी-बड़ी डिग्रियों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार की ऐसी कई भर्तियां हैं, जिनमें आप 10वीं के तुरंत बाद आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं राजस्थान में ऐसी कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां हैं, जो 10वीं पास के बाद अर्ली करियर के मौके देती हैं.

1. राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल 

अगर आपका सपना देश सेवा और वर्दी पहनने का है, तो राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है. 10वीं पास युवा इसके लिए सीधे अप्लाई कर सकते हैं. इसमें आपको लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपनी फिजिकल फिटनेस पर फोकस देना होता है. राजस्थान के युवाओं के बीच यह सबसे लोकप्रिय नौकरी मानी जाती है.

2. वन विभाग में गार्ड की नौकरी

राजस्थान वन विभाग समय-समय पर वन रक्षक (Forest Guard) के पदों के लिए भर्तियां निकालता है. अगर आपको वनों की सुरक्षा करना और प्रकृति के करीब रहना पसंद है, तो 10वीं पास करने के बाद आप इस पद के लिए अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के जरिए आयोजित होने वाली एक बढ़िया राज्य-स्तरीय नौकरी है.

3. पोस्ट ऑफिस में GDS की सीधी भर्ती

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती 10वीं पास वालों के लिए किसी शानदार मौके से कम नहीं है. सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें अक्सर कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि सेलेक्शन 10वीं के अंकों (Merit) के आधार पर होता है. अगर आपके मार्क्स अच्छे हैं, तो डाक विभाग में नौकरी पक्की समझिए.

Advertisement

4. आंगनवाड़ी और ग्रामीण विकास

राजस्थान के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के रूप में काम करने के बेहतरीन मौके मिलते हैं. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सहायक या ग्राम सेवक (कुछ पदों के लिए) के रूप में भी अवसर मिलते हैं, जहां आप सीधे अपने गांव या ब्लॉक के विकास में हाथ बंटा सकते हैं.

5. ग्रुप-डी और चतुर्थ श्रेणी पद

राजस्थान के अलग-अलग सरकारी विभागों, स्कूलों और कचहरियों में चपरासी, दफ्तरी, माली या हेल्पर जैसे पदों पर लगातार भर्तियां निकलती रहती हैं. RSMSSB या RPSC इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हैं. ये नौकरियां उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर अपना करियर शुरू करना चाहते हैं.

Advertisement

6. बिजली विभाग और टेक्निकल फील्ड में नौकरी

अगर आप 10वीं के बाद थोड़ा और स्मार्ट मूव लेना चाहते हैं, तो एक या दो साल का ITI कोर्स (इलेक्ट्रिशियन या फिटर) कर लें. इसके बाद आप राजस्थान बिजली विभाग में हेल्पर या लाइन मैन जैसे पदों पर आसानी से भर्ती हो सकते हैं. टेक्निकल फील्ड में कंपटीशन थोड़ा कम और स्कोप ज्यादा होता है.

इन बातों को न करें इग्नोर

1. राजस्थान में अब कई भर्तियों के लिए CET (समान पात्रता परीक्षा) अनिवार्य कर दी गई है, इसलिए अगर आप 10वीं पास हैं, तो सबसे पहले CET की तैयारी और परीक्षा पर फोकस करें.

2. आमतौर पर इन नौकरियों के लिए उम्र 18 से 35 या 40 साल तक होती है. रिजर्व कैटेगरी (SC,ST, OBC) को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी मिलती है.

3. ज्यादातर नौकरियों में पहले एक लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद कुछ में फिजिकल टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result: बिहार में रिजल्ट से पहले ही 10वीं के टॉपर्स को मिल रहा अलर्ट, बोर्ड का आ रहा बुलावा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: 5 शर्तों पर अड़ा ईरान, कैसे निकलेगा जंग का समाधान? | Donald Trump | Mic On Hai