Rajasthan Board Result 2026: क्या 20 मार्च को नहीं आएगा राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है, हालांकि 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख बताई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajasthan Board Result 2026

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. हालांकि अब तक तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कहा जा रहा था कि 20 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाएगा, लेकिन अब तक इसे लेकर बोर्ड की तरफ से कुछ भी साफ नहीं किया गया है. आइए जानते हैं कि बोर्ड की तरफ से इसे लेकर क्या ताजा अपडेट है और कब तक रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. 

बोर्ड की तरफ से क्या कहा गया?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि  Class 10 Result 2026 का अपडेट जल्द जारी किया जाएगा.
छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी. यानी तारीख अब भी नहीं बताई गई है. इसके अलावा कुछ देर पहले ही बोर्ड ने अपने पेज से नवरात्रि की बधाई दी है और कहा है कि आइए, इस नवरात्रि हम सभी मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए संकल्प लें. 

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

भले ही बोर्ड की तरफ से अब तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 20 मार्च या फिर इसके एक या दो दिन बाद रिजल्ट जारी किया जा सकता है. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें और रिजल्ट आते ही तुरंत रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट चेक करें. 

5वीं और 8वीं की तारीख का ऐलान

राजस्थान बोर्ड की तरफ से भले ही 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर सस्पेंस बनाया जा रहा हो, लेकिन बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख बता दी थी. बोर्ड ने बताया है कि 24 मार्च को इनका रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

Advertisement

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

आप नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Nuclear पर एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! | Sucherita Kukreti | Pakistan