Rajasthan Board Class 12 Result Update: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से 10वीं के बाद अब 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. अब तक माना जा रहा था कि रिजल्ट 31 मार्च को जारी हो सकता है, लेकिन अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. बोर्ड के सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट जारी होने में थोड़ी सी देरी हो सकती है. बोर्ड 31 मार्च को रिजल्ट जारी करेगा, इसकी संभावना काफी कम है.
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट अब 1 अप्रैल या फिर अप्रैल के पहले हफ्ते में कभी भी जारी किया जा सकता है. इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ से बताया गया था कि 31 मार्च को रिजल्ट जारी करने की संभावना है. हालांकि उन्होंने इसे कंफर्म नहीं किया था. अब बोर्ड से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसमें थोड़ी सी देरी हो रही है. कुल मिलाकर 31 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना अब काफी कम है. यानी छात्रों को थोड़ा सा और इंतजार करना पड़ सकता है.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- यहां आपको 12th Exam Result 2026 का लिंक नजर आएगा
- लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आएगा
- रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.
एनडीटीवी पर ऐसे देखें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Rajasthan Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
राजस्थान के छात्रों के लिए खुला सरकारी खजाना, फ्री स्कूटी से लेकर लाखों तक की मदद का मौका