Success Story: राजस्थान में गाड़िया लोहार का बेटा बनेगा डॉक्टर, बेटे की सफलता पर मां के छलक आए आंसू

NEET UG 2026 के रिजल्ट में गाड़िया लोहार परिवार के बेटे ने सफलता प्राप्त की है. गाड़िया लोहार परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुनील का परिवार अभी भी घूमंतु जीवन जी रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घुमंतू गाड़िया लोहार परिवार के बेटे ने NEET में रचा इतिहास

NEET UG 2026 Success Story: पेपर लीक, फिर री-एग्जाम के बाद NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 715 नंबर के साथ NEET UG 2026 के रिजल्ट में टॉप किया है. पांशुल और आर्यन को 720 में से 715 नंबर मिले हैं. इस रिजल्ट में राजस्थान के भी छात्रों का जलवा रहा है. NEET के रिजल्ट में टॉप 100 की लिस्ट में कोटा में रहकर मेडिकल एंट्रेस एग्जाम- NEET की तैयारी करने वाले 44 छात्रों जगह बनाई है, जबकि टॉप 10 में कोटा कोचिंग के 4 छात्र हैं. NEET UG 2026 के रिजल्ट में राजस्थान के रींगस के गाड़िया लोहार परिवार के बेटे ने भी कमाल किया है. 

सुनील को NEET में मिली 5000वीं रैंक

NEET के रिजल्ट में सुनील गाड़िया लोहार ने 5000 वीं रैंक हासिल की है. बताया जा रहा है कि सुनील राजस्थान के पहले छात्र हैं जो गाड़िया लोहार परिवार से NEET UG की परीक्षा में सफल हुए हैं. उनका परिवार आज भी घुमंतू जीवन जी रहा है. गाड़िया लोहार समाज का इतिहास महाराणा प्रताप से जुड़ा हुआ है.

परिवार अभी भी घूमंतु जीव जीता

सुनील की इस सफलता से पूरे परिवार और रींगस शहर में खुशी की लहर है. उनके पिता भगवान सहाय ने बताया कि हर मुश्किल को पार कर सुनील ने ये साबित कर दिया कि लगन हो तो मंजिल जरूर मिलती है. पिता का कहना है कि हम लोग घुमंतू जीवन जीते हैं, लेकिन सुनील ने दिन-रात मेहनत की. आज वो पूरे समाज का नाम रोशन कर रहा है, समाज के हर बेटी और बेटे को पढ़ाना चाहिए. 

बेटे की सफलता पर मां के छलक आए आंसू

गाड़िया लोहार समाज के लिए सुनील का नीट में सफल होना अपने-अपने में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. शहरवासी नगरपालिका के उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में लगातार सुनील को बधाई दे रहे हैं. सुनील की मां सीकरी देवी की आंखों में ख़ुशी के आंसू छलक रहे हैं, जिन्हें वह घूंघट के माध्यम से छुपाने का पूरा प्रयास कर रही है. सुनील के घर में आज भी सुविधाओं का अभाव है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

10 दिन में 3 एग्जाम क्रैक, NEET में सफल राजस्थान की डिंपल ने बना दिया 'रिकॉर्ड'

गांव का पहला डॉक्टर बनेगा AIR 4! NEET में नवादा के आयुष भालोटिया ने गाड़े झंडे

नंबर बराबर, फिर भी रैंक में अंतर! ऐसे तय हुई NEET टॉपर आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल की रैंक

Featured Video Of The Day
9 किलो घटा वजन और गिरता बीपी...सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला हेल्थ अपडेट
Topics mentioned in this article
NEET UG 2026
NEET UG 2026 Result
NEET UG 2026 Results
NEET UG 2026 Results Cut Off
NEET UG Result 2026