NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है. NTA ने बताया है कि नीट यूजी एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा.
NTA ने दी जानकारी-
एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एग्जाम के लिए 99.2 फीसदी अभ्यर्थियों को उनकी फर्स्ट च्वाइस सिटी अलॉट की गई है. सेंटर की डिटेल्स के साथ एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.
देखें पोस्ट-
कितने शहरों में होगी NEET 2026 परीक्षा
नीट यूजी के लिए हर साल देश भर से लाखों युवा फॉर्म भरते हैं. इस साल भी लाखों आवेदन आने के कयास लगाए जा रहे हैं. यही कारण है कि इस बार भारत के 500 से ज्यादा शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
जारी कर दी गई है सिटी इंटिमेशन स्लिप
कुछ दिन पहले ही NEET UG 2026 परीक्षा के लिए NTA ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी थी. जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसमें बताया गया था कि किस शहर में आपका परीक्षा सेंटर होगा. जिससे छात्र पहले से ही परीक्षा सेंटर वाले शहर तक पहुंचने की व्यवस्था कर सकें.
कब है NEET 2026 Exam
इस साल नीट की परीक्षा, NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी. NEET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा के माध्यम से देश भर में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS, BUMS) और नर्सिंग के मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन होता है.