Telegram पर लीक नहीं हुआ NEET PG का पेपर, NBEMS ने खारिज किए दावे

NEET PG 2026 Paper Leak: सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी सवालों वाले पेपर तैर रहे हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि ये नीट पीजी 2026 का पेपर है. हालांकि इन्हें पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया गया है और ऐसी चीजें शेयर करने वालों को चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पेपर लीक के दावों को NBEMS ने किया खारिज

NEET PG परीक्षा कुछ ही दिन बाद 30 अगस्त को आयोजित होगी, इससे पहले आज यानी 24 अगस्त को इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ खबरों ने उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ा दी, जिनमें कहा जा रहा है कि नीट पीजी का पेपर टेलीग्राम पर लीक हो चुका है. हालांकि अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इन तमाम दावों को खारिज कर दिया है. NBEMS ने साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे पेपर लीक के दावे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं. 

NBEMS की सख्त चेतावनी 

NBEMS की तरफ से ऐसे तमाम चैनल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स को चेतावनी भी दी है, जो इस तरह के फर्जी दावे कर रहे हैं. कुछ टेलीग्राम चैनल्स पर नीट पीजी का असली पेपर उपलब्ध करवाने का भी दावा किया जा रहा है, इसके लिए छात्रों से पैसे भी मांगे जा रहे हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो इस तरह के झांसे में न आएं और पैसे देने की भूल तो बिल्कुल न करें. हर बड़ी परीक्षा से पहले ऐसे चैनल बनाए जाते हैं और उम्मीदवारों से पैसे ऐंठने की कोशिश होती है. 

पूरी तरह से सेफ है सिस्टम

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से साफ किया गया है कि एग्जाम का पूरा सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है. परीक्षा से पहले कोई भी क्वेश्चन पेपर तक नहीं पहुंच सकता है, यहां तक कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी भी एग्जाम से ठीक पहले तक इसे एक्सेस नहीं कर सकती है. 

Featured Video Of The Day
यूपी में चुनाव से पहले नेताओं को बुलेटप्रुफ जैकेट पहनाने पर सियासत!
Topics mentioned in this article
NEET PG Exam
NEET PG Paper Leak
Neet Pg Exam 2026
Paper Leak News