MPBSE MP Board Result 2026: कल सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ये हैं चेक करने के पांच तरीके

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी होगा, छात्र 5 तरीकों से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा जारी

MPBSE MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और रिजल्ट लिंक जारी होते ही एक्टिव हो जाएगा. लाखों छात्र इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब बस कुछ ही घंटों में उनकी मेहनत का नतीजा सामने होगा.

बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र हुए थे शामिल

इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं में लगभग 9 लाख से ज्यादा और 12वीं में करीब 7 लाख छात्र थे. पिछले साल यानी 2025 में 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी हुआ था और कुल पास प्रतिशत करीब 74.48 फीसदी रहा था. इस बार रिजल्ट पहले जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों में उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.

ये हैं रिजल्ट चेक करने के 5 आसान तरीके

  1. पहला तरीका है ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखना.
  2. दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट का इस्तेमाल करना.
  3. तीसरा तरीका mponline पोर्टल से रिजल्ट चेक करना.
  4. चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट देखना.
  5. पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करना.

वेबसाइट से ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

MP Online से कैसे देखें रिजल्ट

  • mponline.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • रिजल्ट सेक्शन में जाएं और MP Board Result लिंक चुनें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

DigiLocker से ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले digilocker.gov.in या ऐप खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
  • Education सेक्शन में जाएं और MP Board चुनें.
  • अपना रोल नंबर डालें.
  • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं.
  • टाइप करें MPBSE10 या MPBSE12 और अपना रोल नंबर लिखें.
  • इसे 56263 नंबर पर भेज दें.
  • कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.

मोबाइल ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

  • छात्र MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
  • ऐप में लॉगिन करके
  • रोल नंबर डालें और रिजल्ट तुरंत देख लें.

CBSE 10वीं का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक

Featured Video Of The Day
बिहार की नई सरकार के शपथग्रहण पर बड़ी खबर, सम्राट चौधरी बनेंगे CM?