MP Board 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि MP Board कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है. लंबे समय से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स अब राहत की सांस ले सकते हैं. राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से 25 मार्च 2026 को सुबह 11.30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी है, इसलिए वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है.
कब हुई थीं परीक्षाएं
एमपी बोर्ड के 5वीं क्लास की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं. वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को एक ही दिन में पूरी हुई थी. दोनों क्लासेस की परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक कराई गई थी. इस बार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं में मिलाकर 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है. आंकड़ों के मुताबिक, 5वीं और 8वीं दोनों में 11-11 लाख के करीब छात्र शामिल हुए हैं. इतने बड़े स्तर पर रिजल्ट जारी होना छात्रों के लिए एक बड़ा मोमेंट है.
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा.
- वहां कक्षा 5वीं या 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर या समग्र आइडी दर्ज करें. साथ में captcha code भरना होगा.
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
जरूरी डिटेल्स रखें तैयार
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास रोल नंबर या समग्र आईडी होना जरूरी है. बिना इन डिटेल्स के रिजल्ट देख पाना मुश्किल होगा. इसलिए पहले से ये जानकारी तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें.